जमशेदपुर : कोल्हान विश्वविद्यालय (केयू) के परीक्षा नियंत्रक कार्यालय की ओरसे आयोजित स्नातक सत्र 2022-26 के चौथे सेमेस्टर की परीक्षा 9 सितंबर से शुरू होकर 23 सितंबर तक संचालित होगी। इसमें करीब 22 हजार परीक्षार्थी शामिल होंगे। दो पाली में होने वाली इस परीक्षा की पहली पाली सुबह 9.30 बजे से शुरू हो कर दोपहर 12.30 बजे तक होगी। दूसरी पाली दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक होगी।
परीक्षार्थियों को परीक्षा शुरू होने से आधा घंटा पहले केंद्र पर पहुंचना होगा। जो परीक्षार्थी अभी तक एडमिट कार्ड डाउनलोड नहीं कर सके हैं वे विवि की वेबसाइट पर जाकर इसे डाउनलोड कर सकते हैं। इस परीक्षा से संबंधित विस्तृत जानकारी छात्र विवि की वेबसाइट पर जाकर प्राप्त कर सकते हैं। मालूम हो कि 2022-26 का यह परीक्षा करीब एक साल की देरी से हो रही है। अगर समय पर परीक्षाएं होतीं तो 2024 में ही चौथे सेमेस्टर की परीक्षा हो जानी चाहिए थी। लेकिन, एडमिशन प्रक्रिया में देरी की वजह से पिछड़ता चला जा रहा है।
20 केंद्रों पर होगी परीक्षा
स्नातक सत्र 2022-26 के चौथे सेमेस्टर की परीक्षा के लिए केंद्र का निर्धारण भी कोल्हान विवि ने कर दिया है। इस परीक्षा के लिए कुल 20 केंद्र बनाए गए हैं। जिन कॉलेजों को केंद्र बनाया गया है, उनके प्रिंसिपल केंद्राधीक्षक होंगे। इसके साथ ही विवि ने कदाचार रोकने के लिए अलग अलग टीमों का गठन किया है, जो परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण करेगी।
इन केंद्रों पर होगी परीक्षा
एबीएम कॉलेज, बहरागोड़ा कॉलेज, घाटशिला कॉलेज, ग्रेजुएट कॉलेज, को-ऑपरेटिव कॉलेज, जेएलएन कॉलेज चक्रधरपुर, केएस कॉलेज सरायकेला, एलबीएसएम कॉलेज, महिला कॉलेज चाईबासा, सिंहभूम कॉलेज चांडिल, टाटा कॉलेज चाईबासा, बीडीएसएल महिला कॉलेज घाटशिला, करीम सिटी कॉलेज, पटमदा डिग्री कॉलेज जल्ला, सेंट अगस्टीन कॉलेज मनोहरपुर व नोवामुंडी कॉलेज।

