Home » Jamshedpur Fraud News : दुबई भेजने के नाम पर असम के युवक से जमशेदपुर में धोखा, भारत वापस भेजने के लिए ले लिए ऐंठ लिए 3000 दिरहम

Jamshedpur Fraud News : दुबई भेजने के नाम पर असम के युवक से जमशेदपुर में धोखा, भारत वापस भेजने के लिए ले लिए ऐंठ लिए 3000 दिरहम

Jamshedpur Fraud News : शिकायत के अनुसार दुबई पहुंचते ही उसके साथ दुर्व्यवहार किया गया और करीब एक माह तक जबरन कठोर मजदूरी कराई गई।

by Mujtaba Haider Rizvi
Assam youth cheated in Jamshedpur in a Dubai job scam demanding 3000 dirhams
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jamshedpur : परसुडीह मकदमपुर रोड नंबर-2 स्थित आइकोनिक ओवरसीज कंपनी पर असम के बरपेटा निवासी जलकोट सिकदर ने बड़े फर्जीवाड़े का आरोप लगाया है। युवक ने बुधवार शाम 4 बजे एसएसपी जमशेदपुर को लिखित आवेदन देकर कहा कि एजेंसी ने उसे दुबई में तिरहाल एंप्लायमेंट एजेंसी में एसी टेक्नीशियन की नौकरी दिलाने का दावा किया था, लेकिन वहां पहुंचने पर उसे बताया गया कि असली काम सिविल मजदूरी और गड्ढा खुदाई करना है।

शिकायत के अनुसार दुबई पहुंचते ही उसके साथ दुर्व्यवहार किया गया और करीब एक माह तक जबरन कठोर मजदूरी कराई गई। जब उसने भारत लौटने की बात कही तो कंपनी ने 3000 दिरहम की मांग की और पैसे दिए बिना वापस भेजने से इंकार कर दिया। पीड़ित का कहना है कि पूरे महीने का वेतन भी नहीं दिया गया।

भारत लौटने के बाद जब उसने परसुडीह स्थित आइकोनिक ओवरसीज के संचालकों तबस्सुम परवीन, उनके पति मोहम्मद वसीम, मोहम्मद शकील और मोहम्मद नौशाद से संपर्क किया तो किसी ने उसकी बात सुनना उचित नहीं समझा।
शिकायत में यह भी कहा गया है कि दुबई भेजने के नाम पर उससे कुल 90 हजार रुपये लिए गए, जिनमें 70 हजार रुपये ऑनलाइन सवाना परवीन के नाम भेजे गए और 20 हजार रुपये कैश ऑफिस में दिए गए।

पीड़ित ने बताया कि उसके परिवार ने यह पैसा ब्याज पर उठाया था और अब पूरा परिवार गंभीर आर्थिक संकट में है। ब्याज चुकाना कठिन हो रहा है और घर की स्थिति बिगड़ चुकी है।

जलकोट ने SSP से न्याय की गुहार लगाते हुए कहा कि उससे लिए गए पैसे वापस कराए जाएं और एजेंसी की जांच कर दोषियों पर कानूनी कार्रवाई की जाए। युवक ने कहा कि दुबई में उसके साथ बेहद खराब व्यवहार किया गया और अब उसके परिवार पर संघर्ष का दौर चल रहा है।

Read Also: Jamshedpur News : पोटका के कलिकापुर में दुकान से ढाई लाख की चोरी, CCTV खंगाल रही पुलिस

Related Articles