Home » Chaibasa News : ठंड लगने से ठेकाकर्मी की मौत, जांच में जुटी पुलिस

Chaibasa News : ठंड लगने से ठेकाकर्मी की मौत, जांच में जुटी पुलिस

Chaibasa News : इस घटना से ठेका कंपनी के कर्मियों में शोक का माहौल है।

by Rajeshwar Pandey
Chaibasa police investigating the death of a contractor worker due to cold
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Chaibasa (Jharkhand) : पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा) जिले के मनोहरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत पोसैता स्टेशन पर ठंड लगने से एक ठेका कर्मी की मौत का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान तारक मैती (48 वर्ष) के रूप में हुई है, जो कोलकाता के संतोषपुर निवासी थे। मृतक के सहकर्मियों ने का मानना है कि ठंड लगने के कारण तारक मैती की मौत हो गई।

ड्यूटी के दौरान बिगड़ी तबीतयत

जानकारी के अनुसार तारक मैती मंगलवार की सुबह सड़क मार्ग से चक्रधरपुर से स्कूटी से पोसैता स्टेशन पहुंचे थे। वहां उन्हें बीएसएनएल टावर (BSNL Tower) का काम करना था। इससे पहले ही वहां अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई। सह कर्मियों ने उन्हें मनोहरपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

परिवार का एकमात्र सहारा थे मृतक तारक मैती

सूचना मिलते ही मनोहरपुर पुलिस वहां पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए चक्रधरपुर भेज दिया। इस घटना से ठेका कंपनी के कर्मियों में शोक का माहौल है। लोगों ने मृतक के शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की है। मृतक सहकर्मियों ने बताया कि वह अच्छे और ईमानदार व्यक्ति थे। तारक मैती अपने परिवार का एकमात्र सहारा थे। उनकी मौत से उन्हें तो गहरा सदमा लगा ही है, सबसे अधिक दुखद यह है कि उनके परिवार के समक्ष आर्थिक संकट उत्पन्न हो गया है।

Read Also: चाईबासा में महिला दुकानदार कर रही थी नशे का कारोबार, 161 पुड़िया अवैध ब्राउन शुगर सहित गिरफ्तार

Related Articles