Chaibasa (Jharkhand) : पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा) जिले के सदर प्रखंड अंदर अंतर्गत कुंदुबेड़ा गांव में कचरा प्लांट लगाने का नोटिस मिलने के बाद से ग्रामीणों में हड़कंप है। ग्रामीणों ने विद्यालय बनाने की मांग की थी, लेकिन उन्हें कचरा प्लांट लगाने का नोटिस मिला है। ग्रामीण सुनील पूर्ति ने बताया कि सरकार और प्रशासन से विद्यालय बनाने की मांग की गई थी, लेकिन जिले के अपर उपायुक्त माध्यम से सीओ ने गांव को नोटिस भेजा है, जिसमें ठोस अपशिष्ट प्रबंधन योजना, नगर विकास एवं आवास विभाग हेतु 3 एकड़ भूमि मांग जा रहा है।
ग्रामीणों में भारी आक्रोश, विरोध प्रदर्शन जारी
नोटिस मिलने के बाद ग्रामीणों में भारी आक्रोश है और वे गांव में कचरा प्लांट लगाने का विरोध कर रहे हैं। इस मामले को लेकर बुधवार को भारी संख्या में आक्रोशित ग्रामीणों का जुटान हुआ और जोरदार विरोध प्रदर्शन करते हुए नारे लगाई गई।ग्रामीणों का कहना है कि वे अपने गांव में कचरा प्लांट नहीं लगने देंगे और इसके लिए वे किसी भी हद तक जाएंगे।
उनका कहना है कि उन्हें विद्यालय और अन्य मूलभूत सुविधाओं की जरूरत है, न कि कचरा प्लांट की।विरोध प्रदर्शन में काफी संख्या में महिला पुरुष बच्चे शामिल थे। बता दें कि अब इस मामले में आगे क्या होगा, यह देखना होगा, लेकिन फिलहाल ग्रामीणों का विरोध प्रदर्शन जारी है।
Read Also: Chaibasa Police Action : मंझारी में किराना दुकान से भारी मात्रा में नकली शराब बरामद, तीन गिरफ्तार

