Home » CRPF Jawan Martyr : जम्मू-कश्मीर में शहीद सीआरपीएफ जवान का शव पहुंचा कोडरमा, राजकीय सम्मान के साथ दी गई अंतिम विदाई

CRPF Jawan Martyr : जम्मू-कश्मीर में शहीद सीआरपीएफ जवान का शव पहुंचा कोडरमा, राजकीय सम्मान के साथ दी गई अंतिम विदाई

by Rakesh Pandey
CRPF Jawan Martyr
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

कोडरमा : जम्मू-कश्मीर में आतंकियों के साथ मुठभेड़ में शहीद हुए सीआरपीएफ जवान सुजीत कुमार (27) का शव गुरुवार शाम को कोडरमा पहुंचा, जहां राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई। बताया जाता है कि श्रीनगर के निशात करपूरा ब्राने में नाका ड्यूटी के दौरान बुधवार को देर रात सीआरपीएफ जवान सुजीत कुमार को आतंकियों द्वारा की गई फायरिंग में गोलियां लगी थीं। हालांकि इसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था, लेकिन इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।

सीआरपीएफ ने पार्थिव शरीर गुरुवार को उनके पैतृक गांव देवीपुर, मरकच्चो पहुंचाया। सुजीत कुमार का शव रात में नवलशाही थाना में रखा गया था, जहां से शुक्रवार को सुबह में सीआरपीएफ की कोबरा बटालियन के जवान तिरंगे में लिपटा पार्थिव शरीर लेकर उनके घर पहुंचे। शव के गांव पहुंचते ही कोहराम मच गया।

परिजनों के रोने-बिलखने से वहां मौजूद हर आंखें नम हो गईं। गमगीन माहौल में ही सैकड़ों ग्रामीणों ने सुजीत की अंतिम यात्रा में हिस्सा लिया। आवास से धोबियाडीह नदी स्थित मुक्तिधाम पर जैसे ही शवयात्रा पहुंची, जनसैलाब उमड़ पड़ा। मुक्तिधाम में सीआरपीएफ जवानों ने बंदूकों से सलामी देकर सुजीत की शहादत को नमन किया।

दो वर्ष पूर्व नौकरी में दिया था योगदान

यहां बता दें कि सुजीत कुमार ने 2023 में सीआरपीएफ की 54वीं बटालियन में योगदान दिया था। अभी सुजीत श्रीनगर के बाहरी इलाके निशात करपूरा में तैनात थे। यह भी बताया जा रहा है कि बुधवार रात ड्यूटी के दौरान उन्होंने खुद को गोली मार ली थी। हालांकि इस मामले में अभी जांच चल रही है। अंतिम विदाई के दौरान कोडरमा जिला प्रशासन की ओर से एसडीपीओ अनिल कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम मौजूद थी। फिलहाल सुजीत की मौत के कारणों को लेकर कोई अधिकारी बयान देने से परहेज कर रहा है।

Read Also- Sujit Singh Martyr Koderma : आतंकियों का मुकाबला करते हुए कोडरमा का लाल शहीद

Related Articles