Home » Dhanbad Fire : गोविंदपुर में देखते ही देखते फल दुकान स्वाहा, लाखों का नुकसान

Dhanbad Fire : गोविंदपुर में देखते ही देखते फल दुकान स्वाहा, लाखों का नुकसान

by Anand Mishra
dhanbadh news
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Dhanbad (Jharkhand) : धनबाद के गोविंदपुर थाना क्षेत्र स्थित नीचे बाजार में रविवार की सुबह अफरा-तफरी का माहौल रहा। थाना के पास ही फल की एक अस्थायी दुकान में अचानक आग लग गई। कुछ ही मिनटों में पूरी दुकान जलकर राख हो गई। बताया जाता है कि आगजनी से दुकानदार को लाखों रुपये का नुकसान हुआ है।

दमकल पहुंचने तक सबकुछ राख

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सुबह दुकान से अचानक धुआं और तेज लपटें उठती दिखाई दीं। यह देखते ही आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों ने तुरंत गोविंदपुर थाना और दमकल विभाग को घटना की सूचना दी। सूचना मिलते ही दमकल की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि दमकल के पहुंचने तक दुकान में रखा सारा सामान जलकर नष्ट हो चुका था। आग की इस घटना में फल, लकड़ी से बना ढांचा, तराजू और अन्य जरूरी सामान पूरी तरह खाक हो गए।

पुलिस ने शुरू की जांच, लोगों ने की मुआवजे की मांग

हालांकि, घटना के समय दुकान बंद थी। इसलिए किसी तरह के जान-माल का नुकसान नहीं हुआ. आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला और मामले की जांच शुरू कर दी है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से पीड़ित फल विक्रेता को मुआवजा दिलाने की मांग की है।

Read Also- Dhanbad News : पिकनिक पर गए छात्र की मैथन डैम में डूबने से मौत

Related Articles