Home » Ramgarh News: रामगढ़ में टेंपो पलटने से छात्रा की मौत, आक्रोशित परिजनों ने शव रखकर किया सड़क जाम

Ramgarh News: रामगढ़ में टेंपो पलटने से छात्रा की मौत, आक्रोशित परिजनों ने शव रखकर किया सड़क जाम

by Mujtaba Haider Rizvi
Ramgarh accident news
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Ramgarh: शहर के चट्टी बाजार में शनिवार को हुए दर्दनाक सड़क हादसे में 17 वर्षीय छात्रा की मौत हो गई। घटना के बाद गुस्साए परिजनों और ग्रामीणों ने शव को सड़क पर रखकर करीब तीन घंटे तक जाम कर दिया, जिससे आवागमन पूरी तरह ठप रहा।

बताते हैं कि सदर थाना क्षेत्र के कोठार गांव निवासी संजय ठाकुर की बेटी नेहा कुमारी (17) भुरकुंडा जेएम कॉलेज पढ़ने के लिए ऑटो से निकली थी। चट्टी बाजार के पास ऑटो चालक ने अचानक सामने आए कुत्ते को बचाने की कोशिश की, जिससे वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में नेहा गंभीर रूप से घायल हो गई।

स्थानीय लोगों की मदद से ऑटो चालक ने वाहन को सीधा किया और नेहा को सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। छात्रा की मौत की पुष्टि होते ही ऑटो चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया।

घटना की सूचना मिलते ही आक्रोशित परिजन और ग्रामीण शव को सदर अस्पताल से लेकर बाजार टांड़ पुलिस चेकपोस्ट पहुंचे और सड़क जाम कर दिया। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए अंचल अधिकारी रमेश रविदास और थाना प्रभारी नवीन प्रकाश पांडे मौके पर पहुंचे। उन्होंने परिजनों से बातचीत कर सरकारी प्रावधानों के तहत मुआवजा देने का आश्वासन दिया।

लगभग तीन घंटे बाद जाम समाप्त कराया गया, जिसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।

Also Read: बागबेड़ा में टाटा स्टील ठेका कर्मी की पत्नी की फंदे से लटकती मिली लाश, ससुरालियों पर कत्ल का केस दर्ज

Related Articles