Jamshedpur : जमशेदपुर में चोरी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। अब चोरों ने बर्मामाइंस के सेवा आश्रम के पास रहने वाले मोहम्मद अब्दुल रहमान के घर को निशाना बनाया है। चोरों ने उनके घर का ताला तोड़कर लगभग 33000 रुपए कीमत के नए स्टील के बर्तन पार कर दिए हैं। मोहम्मद अब्दुल रहमान के आवेदन पर पुलिस ने मामले में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू की। सीसीटीवी फुटेज के जरिए पुलिस आरोपियों तक पहुंची और तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार आरोपियों में राज मांझी, संजय पात्रो और अनरुल इस्लाम शामिल हैं। सभी आरोपियों को जेल भेज दिया गया है। यह आरोपी पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले के लालगोला थाना क्षेत्र के मानिक चक समतलपाड़ा के रहने वाले हैं। यह लोग बर्मामाइंस मुस्लिम बस्ती में मोहम्मद सगीर के मकान में किराए पर रहते थे। तीनों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। थाना प्रभारी ने बताया कि मोहम्मद अब्दुल रहमान बर्तन का कारोबार करते हैं। वह बर्तन की फेरी करते हैं।
मोहम्मद अब्दुल रहमान 29 दिसंबर को घर में ताला बंद कर बर्तन बेचने निकल गए थे। 3 जनवरी को आए तो देखा कि घर का ताला टूटा हुआ है और वहां से 33000 कीमत का स्टील का नया बर्तन गायब है। मोहम्मद अब्दुल रहमान बंगाल के फरक्का थाना क्षेत्र के अर्जुनपुर गांव के रहने वाले हैं। वह भी बर्मामाइंस में किराए पर रहते हैं।
Read Also –Jamshedpur News : टाटानगर स्टेशन पर आरपीएफ ने 6 किलो गांजा के साथ दो तस्करों को किया गिरफ्तार

