Home » Jharkhand Weather Today : कोहरे की चादर और शीतलहर में जकड़ा झारखंड, आज भी दिनभर गायब रह सकती है धूप

Jharkhand Weather Today : कोहरे की चादर और शीतलहर में जकड़ा झारखंड, आज भी दिनभर गायब रह सकती है धूप

by Rakesh Pandey
Jharkhand Weather Update
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची : झारखंड में शीतलहर का प्रकोप लगातार बना हुआ है। बीते 24 घंटे के दौरान राज्य के अधिकांश हिस्सों में दिनभर सूरज के दर्शन नहीं हो सके। आंशिक रूप से छाए बादल और घने कोहरे के कारण लोगों को धूप नसीब नहीं हुई, जिससे ठंड का असर और तीव्र हो गया। राजधानी रांची समेत लगभग सभी जिलों में सुबह से शाम तक सर्द हवाओं और कोहरे ने जनजीवन को प्रभावित किया।

मौसम विभाग के अनुसार, राज्य में औसतन 2.2 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली ठंडी हवाओं ने कनकनी को और बढ़ा दिया। आज भी वहीं हाल रहेगा। वहीं, दृश्यता कम रहने के कारण सुबह के समय सड़कों पर आवाजाही भी प्रभावित रही। खासकर शहरी और ग्रामीण इलाकों में लोग ठंड से बचने के लिए घरों में दुबके नजर आ रहे हैं।

Jharkhand Weather Forecast 5 January : आज इन जिलों में घने कोहरे का असर

मौसम केंद्र रांची द्वारा जारी ताजा पूर्वानुमान के मुताबिक, आज झारखंड के कई हिस्सों में घना कोहरा छाए रहने की संभावना है। उत्तर-पूर्वी जिलों-देवघर, दुमका, गोड्डा, पाकुड़, जामताड़ा, गिरिडीह और साहिबगंज-में सुबह के समय कोहरे का असर अधिक था।

इसके अलावा उत्तर-पश्चिमी क्षेत्र के पलामू, गढ़वा, चतरा और लातेहार में भी कोहरा और ठंड बनी रहेगी। निकटवर्ती मध्य भाग, जिसमें रांची, रामगढ़, खूंटी, हजारीबाग, गुमला और बोकारो शामिल हैं, वहां भी दृश्यता कम रहने और दिनभर धूप कमजोर रहने का अनुमान है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि फिलहाल तापमान में बड़ी बढ़ोतरी की संभावना नहीं है।

Jharkhand Weather Update : फिलहाल राहत के आसार नहीं

मौसम विभाग का संकेत है कि आने वाले कुछ दिनों तक झारखंड में ठंड से तत्काल राहत मिलने की संभावना कम है। कोहरे और बादलों के कारण दिन का तापमान सामान्य से नीचे बना रह सकता है। लोगों को सुबह और रात के समय विशेष सतर्कता बरतने की सलाह दी गई है।

Read Also- Jharkhand cold wave Alert : सुबह धुंध, दोपहर धूप और रात में ठिठुरन : झारखंड में मौसम का दोहरा मिजाज, जानें अगले 4 दिन का हाल

Related Articles