Home » Ranchi Lower Bazar : रांची के लोअर बाजार इलाके से महिला का शव बरामद, अब तक नहीं हो सकी पहचान

Ranchi Lower Bazar : रांची के लोअर बाजार इलाके से महिला का शव बरामद, अब तक नहीं हो सकी पहचान

by Mujtaba Haider Rizvi
jamshedpur murder
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Ranchi : राजधानी रांची के लोअर बाजार थाना क्षेत्र में बुधवार को एक महिला का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस ने सेंटिविटा अस्पताल के सामने से लगभग 60 वर्षीय महिला का शव बरामद किया गया है। महिला का अता-पता अब तक नहीं चल पाया है। पुलिस आसपास के लोगों से बात कर महिला के बारे में जानकारी जुटाने की कोशिश कर रही है।

सूचना मिलने के बाद लोअर बाजार थाना की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। मृत महिला की पहचान फिलहाल नहीं हो सकी है, हालांकि प्रारंभिक जानकारी के अनुसार वह मूल रूप से कांके क्षेत्र की रहने वाली बताई जा रही है।

लोअर बाजार थाना प्रभारी रणविजय ने बताया कि महिला की मौत के कारणों की जांच की जा रही है। मामले को गंभीरता से लेते हुए सभी पहलुओं की छानबीन की जा रही है। जरूरी कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कार्रवाई की जा रही है।

Read Also- Jamshedpur Chakulia Elephant Attack : चाकुलिया के बांकशोल में हाथियों का उत्पात, फलस व घर को बनाया निशाना, ग्रामीणों में दहशत

Related Articles