Jamshedpur (Jharkhand) : जमशेदपुर के करनडीह स्थित एलबीएसएम कॉलेज में इंटरमीडिएट सेक्शन एवं स्नातक (UG) व स्नातकोत्तर (PG) के विद्यार्थियों के लिए दो दिवसीय वार्षिक खेलकूद महोत्सव का आयोजन किया गया। विगत 8 जनवरी (गुरुवार) से आरंभ यह महोत्सव शुक्रवार को पुरस्कार वितरण सह सम्मान समारोह के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर मुख्य अतिथि जेआरडी स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स के हैंडबॉल कोच हसन इमाम मल्लिक तथा विशिष्ठ अतिथि रविन्द्र मुर्मू, बिमल जालान व डॉ. एचपी शुक्ला थे। प्राचार्य डॉ. अशोक कुमार झा ने सभी अतिथियों को पौधा, स्मृति चिन्ह व शॉल भेंट कर सम्मानित किया।
खेलकूद से होता है अनुशासन, टीम भावना, नेतृत्व क्षमता का भी विकास
मुख्य अतिथि डॉ हसन इमाम मल्लिक ने कहा कि खेलकूद विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए अत्यंत आवश्यक हैं। खेल न केवल शारीरिक स्वास्थ्य को सुदृढ़ बनाते हैं, बल्कि अनुशासन, टीम भावना, नेतृत्व क्षमता और आत्मविश्वास का भी विकास करते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ-साथ खेलों में भी सक्रिय रूप से भाग लेने के लिए प्रेरित किया और कहा कि हार-जीत खेल का हिस्सा होती है, किंतु प्रयास और खेल भावना सबसे महत्वपूर्ण होती है। अंत में उन्होंने सभी प्रतिभागी विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। बिमल जालान ने कहा कि सभी विद्यार्थी सर्टिफिकेट को संभाल कर रखें इसका बहुत महत्व है। यह आपके जीवन को उज्ज्वल बनाएगा। इंटर इंचार्ज डॉ. सुष्मिता धारा ने विद्यार्थियों को भविष्य में भी खेलकूद एवं शैक्षणिक गतिविधियों में निरंतर सक्रिय रहने के लिए प्रेरित किया।
सम्मानित किए गए शिक्षक-शिक्षिकाएं
इस दौरान इंटर के शिक्षकों को उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। इंटर, स्नातक एवं स्नातकोत्तर के विजित छात्रों के बीच मेडल एवं सर्टिफिकेट प्रदान किया गया। सभी रेफरी को भी पौधा भेंट कर सम्मानित किया गया। प्राचार्य डॉ. अशोक कुमार झा ने अगले वर्ष और भी बेहतर तरीके से वार्षिक खेलकूद महोत्सव के आयोजन की घोषणा की।
ये थे उपस्थित
मंच संचालन डॉ. विनय कुमार गुप्ता तथा धन्यवाद ज्ञापन स्पोर्ट्स इंचार्ज प्रो. अरविंद प्रसाद पंडित ने किया। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि रविन्द्र मुर्मू, एल्युमिनी अध्यक्ष विमल जलान, डॉ. एचपी शुक्ला समेत डालसा के सचिव सौरभ उपस्थित थे। महाविद्यालय के विभिन्न समिति के सदस्य के रूप में प्राध्यापक प्रो. पुरषोत्तम प्रसाद, डॉ. मौसमी पॉल, डॉ. संचिता भुई सेन, डॉ. विजय प्रकाश, प्रो. रीतु, डॉ. स्वीकृति, डॉ. दीपंजय श्रीवास्तव, प्रो. संतोष राम, प्रो. विनोद कुमार, डॉ. सुधीर कुमार, प्रो. सलोनी रंजने, डॉ. प्रशांत, डॉ. संतोष, डॉ. कमलेश कुमार कमलेंदु, डॉ. रानी, प्रो. प्रमिला, प्रो. प्रीति पांडे, प्रो. प्रीति गुप्ता, प्रो. अनिमेष कुमार बक्शी, प्रो. जस्मी सोरेन, प्रो. लूसी रानी मिश्रा, प्रो. शिप्रा बोयपाई, लेदम हांसदा, प्रो. कुमारी पूजा गुप्ता, प्रो. ज्योति प्रभा, प्रो. ऋषिता रॉय, प्रो. अजयदीप, प्रो. बाबूराम सोरेन, प्रो. चंदन जायसवाल, प्रो. सीमा कुमारी, प्रो. नीतूवाला और बड़ी संख्या में एनसीसी समेत छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
स्पर्धाएं व विजेता प्रतिभागी
इंटरमीडिएट प्रभाग गर्ल्स
- 100 मीटर रनिंग
चंपा टुडू – प्रथम
लक्ष्मी मुर्मू – द्वितीय
गरिमा भारद्वाज – तृतीय
– 200 मीटर रनिंग
चंपा टुडू – प्रथम
लक्ष्मी मुर्मू – द्वितीय
गरिमा भारद्वाज – तृतीय
– स्लो साइकलिंग रेस
सोमवारी मार्डी – प्रथम
खुशबू मार्डी – द्वितीय
अंजलि बालमुचू – तृतीय
– लांग जंप
गरिमा भारद्वाज – प्रथम
सोमवारी मार्डी – द्वितीय
अष्टमी सोरेन – तृतीय
– हाई जंप
धुली हेंब्रम – प्रथम
सोमवारी मार्डी – द्वितीय
खुशबू मार्डी – तृतीय
– मार्बल स्पून रेस
लक्ष्मी मुर्मू – प्रथम
अंजलि महाली – द्वितीय
अंजलि बालमुचू – तृतीय
– भाला फेक
धुली हेंब्रम – प्रथम
खुशबू मार्डी – द्वितीय
सोमवारी मार्डी – तृतीय
इंटर ब्वॉयज
– 100 मीटर रनिंग
प्रवीण कर्मकार – प्रथम
जगन्नाथ पात्रो – द्वितीय
राकेश दास – तृतीय
– 200 मीटर रनिंग
भैरव हेंब्रम – प्रथम
आकाश दिग्गी – द्वितीय
राकेश दास – तृतीय
– 400 मीटर रनिंग
भैरव हेंब्रम – प्रथम
जगन्नाथ पात्रो – द्वितीय
आकाश दिग्गी – तृतीय
– स्लो साइकलिंग रेस
रिमिल होनहागा – प्रथम
जीत पाठक – द्वितीय
जगन्नाथ पात्रो – तृतीय
– लांग जंप
जगन्नाथ पात्रो – प्रथम
भैरव हेंब्रम – द्वितीय
प्रवीण कर्मकार – तृतीय
– हाई जंप
मोहन मुर्मू – प्रथम
गोपीनाथ गुंडुवा – द्वितीय
– भाला फेक
लखीराम हंसदा – प्रथम
मोहन मुर्मू – द्वितीय
आकाश दिग्गी – तृतीय
यूजी-पीजी (गर्ल्स)
– 100 मीटर रनिंग
तुलसी हांसदा – प्रथम
रितिका सिंह – द्वितीय
सोनम कुमारी – तृतीय
– 200 मीटर रनिंग
आस्था टोपनो – प्रथम
सुनीता मुर्मू – द्वितीय
अनु हांसदा – तृतीय
– 400 मीटर रनिंग
रीना बेसरा – प्रथम
रायमत टुडू – द्वितीय
सुनीता मुर्मू – तृतीय
– मार्बल स्पून रेस
सुजाना मुर्मू – प्रथम
प्रीति कुमारी – द्वितीय
सीमा सोरेन – तृतीय
– स्लो साइकिलिंग रेस
तुलसी हंसदा – प्रथम
– लॉन्ग जंप
रितिका सिंह – प्रथम
सीमा सोरेन – द्वितीय
रायमत टुडू – तृतीय
– हाई जंप
रायमत टुडू – प्रथम
तुलसी हंसदा – द्वितीय
सीकियोन सोरेन – तृतीय
– भाला फेक
सीमा टुडू – प्रथम
रितिका सिंह – द्वितीय
सीमा सोरेन – तृतीय
यूजी-पीजी (ब्वॉयज)
– 100 मीटर रनिंग
अर्जुन सोरेन – प्रथम
शिवचरण हांसदा – द्वितीय
गजेंद्र सोरेन – तृतीय
– 200 मीटर रनिंग
नीतीश मांझी – प्रथम
गजेंद्र सोरेन – द्वितीय
स्वराज सोरेन – तृतीय
– 400 मीटर रनिंग
नीतीश मांझी – प्रथम
भागीरथी मुर्मू – द्वितीय
शिवशंकर देवगन – तृतीय
– स्लो साइकिलिंग
हेमलाल मुर्मू – प्रथम
चेतन हेंब्रम – द्वितीय
नवीन कुमार – तृतीय
– हाई जंप
अर्जुन सोरेन – प्रथम
दिलीप टायसन – द्वितीय
विकास सरदार – तृतीय
– लांग जंप
सूजन सरदार – प्रथम
लालमोहन मुर्मू – द्वितीय
नीतीश मांझी – तृतीय
– भाला फेक
रायमत हेंब्रम – प्रथम
सूचन सरदार – द्वितीय
नीलकंठ गोप – तृतीय
स्नातक/स्नातकोत्तर और इंटरमीडिएट के विजेता शिक्षक-शिक्षिकाएं
- पासिंग द बॉल
प्रो. रितु – प्रथम
प्रीति कुमारी – द्वितीय
प्रो. बिनोद कुमार- तृतीय
– 100 मीटर दौड़
प्रो. रितु – प्रथम
लुसी रानी मिश्रा– द्वितीय
चंदन कुमारी- तृतीय

