Ranchi: भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने मंगलवार को निलंबित आईएएस अधिकारी विनय चौबे के साले शिपिज त्रिवेदी के प्री होम होम्योपैथिक क्लीनिक में छापामारी की। इस दौरान एसीबी ने यहां से कई दस्तावेज जब्त किए। एसीबी की टीम कई घंटे तक क्लीनिक में रही और वहां मौजूद लोगों से पूछताछ भी की गई। बताया जा रहा है कि निलंबित आईएएस अधिकारी विनय चौबे से जुड़े मामले के तहत ही यहां छापामारी हुई है। यह होम्योपैथिक क्लिनिक विनय चौबे के साले शिपिज त्रिवेदी का है।
विनय चौबे से पूछताछ में आया था क्लीनिक का जिक्र
लेकिन, इसे शिपिज त्रिवेदी की पत्नी प्रियंका चलाती हैं। विनय चौबे से जब एसीबी ने पूछताछ की थी। तब इस क्लीनिक का भी जिक्र आया था। जानकारी मिली थी कि शिपिज त्रिवेदी की पत्नी प्रियंका त्रिवेदी एक होम्योपैथिक डॉक्टर हैं और वह इस क्लीनिक का संचालन करती हैं। हालांकि, जब शिपिज त्रिवेदी से एसीबी ने पूछताछ की तो शिपिज त्रिवेदी ने बताया था कि उनकी पत्नी वहां सिर्फ प्रैक्टिस करती हैं। लेकिन बाद में जांच में यह बात सामने आई कि यह होम्योपैथिक क्लिनिक क्षितिज त्रिवेदी का ही है। वित्तीय लेनदेन से इसकी पुष्टि हुई। इसी के बाद यह छापामारी की गई है।

