Home » Chakradharpur News : ट्रांसफार्मर पर चढ़ा युवक, करंट लगने से मौत, पति-पत्नी की दिमागी हालत खराब, मेहमान के घर आए थे दोनों

Chakradharpur News : ट्रांसफार्मर पर चढ़ा युवक, करंट लगने से मौत, पति-पत्नी की दिमागी हालत खराब, मेहमान के घर आए थे दोनों

by Rajeshwar Pandey
Chakradharpur News
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

चाईबासा : झारखंड में पश्चिमी सिंहभूम जिले के चक्रधरपुर थाना अंतर्गत देवगांव में मेहमान के घर आया एक युवक ट्रांसफार्मर चढ़ गया, जिससे करंट लगने से उसकी मौत हो गई। घटना गुरुवार को सुबह करीब 4.30 बजे हुई। घटना के बाद चक्रधरपुर थाना की पुलिस घटनास्थल पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच-पड़ताल में जुट गई है।

मेहमान के घर आए थे पति-पत्नी

चक्रधरपुर थाना अंतर्गत रामचंद्रपुर गांव निवासी गंगा तांती अपनी पत्नी के साथ बुधवार को देवगांव निवासी मामा बाबू तांती के घर आया था। घर छोटा होने के कारण पत्नी घर में सो रही थी और पति गंगा तांती घर के बाहर सोया हुआ था। गुरुवार सुबह लगभग 5:00 बजे अचानक वह बिस्तर से उठकर निकला और ट्रांसफार्मर के ऊपर चढ़ गया। 11000 वोल्ट का करंट लगने से वह ट्रांसफार्मर के साथ चिपक गया था। घटना के बाद किसी ने इसकी जानकारी बिजली विभाग और पुलिस को दी। सूचना मिलते ही बिजली विभाग और पुलिस के अधिकारी घटनास्थल पहुंच गए। बाद में बिजली काट कर युवक को ट्रांसफार्मर से नीचे उतारा गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए चक्रधरपुर स्थित अनुमंडल अस्पताल भेज दिया।

पति-पत्नी दोनों की दिमागी हालत खराब : भाई

घटना की सूचना मिलते हैं मृतक गंगा तांती का बड़ा भाई जुगल तांती घटनास्थल पहुंचा। उसने बताया कि वह पत्नी के साथ अपने मामा के घर देवगांव आया था। दिमागी स्थिति खराब होने के कारण वह ट्रांसफार्मर पर चढ़ गया, जिससे उसकी मौत हो गई। जुगल तांती ने बताया कि भाई के साथ पत्नी की भी दिमागी स्थिति खराब है। दोनों का इलाज चल रहा था। मृतक दैनिक मजदूरी करता था। इधर घटना के बाद उसके गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। मृतक के परिजनों को रो-रो कर बुरा हाल है।

Read Also- Giridih Road Accident : झारखंड के कुलगो टोल प्लाजा में ट्रकों की जोरदार टक्कर से लग गई भीषण आग, दो लोग जिंदा जले

Related Articles

Leave a Comment