Home » Jamshedpur Theft : टेल्को के नीलडीह ग्वाला बस्ती में बड़ी चोरी, बंद घर से 20 लाख के जेवरात उड़ाए

Jamshedpur Theft : टेल्को के नीलडीह ग्वाला बस्ती में बड़ी चोरी, बंद घर से 20 लाख के जेवरात उड़ाए

पीड़ित अवधेश कुमार ने बताया कि उनका पूरा परिवार पिछले पांच दिनों से नामदा बस्ती स्थित दूसरे मकान में एक शादी समारोह में शामिल होने गया हुआ था।

by Mujtaba Haider Rizvi
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jamshedpur : जमशेदपुर के टेल्को थाना क्षेत्र अंतर्गत नीलडीह ग्वाला बस्ती में चोरों ने एक बंद घर को निशाना बनाकर लाखों रुपये की चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। इस घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है और सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं।गौरतलब है कि अवधेश कुमार के घर में चोरों ने सुनियोजित तरीके से चोरी की। चोरों ने घर के एक-दो नहीं बल्कि कुल छह दरवाजों के ताले काटे और अंदर रखी छह अलमारियों को खंगाल डाला। अलमारियों में रखे करीब 18 से 20 लाख रुपये के सोने के जेवरात चोर अपने साथ ले गए।

पीड़ित अवधेश कुमार ने बताया कि उनका पूरा परिवार पिछले पांच दिनों से नामदा बस्ती स्थित दूसरे मकान में एक शादी समारोह में शामिल होने गया हुआ था। इसी दौरान घर खाली होने का फायदा उठाकर चोरों ने इस बड़ी वारदात को अंजाम दिया। घटना की सूचना मिलते ही टेल्को थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और संभावित सुराग जुटाने का प्रयास कर रही है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि इस तरह की घटनाएं इलाके में बढ़ती असुरक्षा की ओर इशारा करती हैं। उन्होंने पुलिस से रात के समय गश्त बढ़ाने की मांग की है।फिलहाल पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और जल्द ही चोरों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Related Articles

Leave a Comment