Lohardaga: लोहरदगा में जनरल स्टोर पर शराब बेची जा रही थी। पुलिस ने सूचना मिलने के बाद जनरल स्टोर पर छापा मारा। वहां से बड़े पैमाने पर विदेशी शराब बरामद हुई है। इसके बाद, पुलिस ने दुकानदार अजीत भगत को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि लावागाई बड़का टोली गांव में एक जनरल स्टोर पर अवैध शराब खुले आम बेची जा रही है।

इसके बाद थाना प्रभारी अजीत कुमार कुडू को जानकारी के सत्यापन के लिए लगाया गया। जानकारी सत्यापित होने के बाद पुलिस की एक टीम गठित की गई और मंगलवार को छापेमारी की गई। छापेमारी में बड़े पैमाने पर अवैध विदेशी शराब बरामद हुई है। कुल 45 बोतल अवैध शराब बरामद हुई है। इसके बाद पुलिस ने लिखा पढ़ी करने के बाद शराब जब्त की और आरोपी अजीत भगत को जेल भेजा।
बरामद हुई यह शराब
किंगफिशर बियर की दो बोतल, गॉडफादर कैन बियर की 8 बोतल, रॉयल चैलेंज व्हिस्की की दो बोतल, रॉयल चैलेंज व्हिस्की की छोटी तीन बोतल, 8:00 p.m व्हिस्की की एक बोतल, 8:00 पीएम ब्लैक की 7 बोतल, मैकडॉनल्ड’स की एक बोतल, ब्लेंडर प्राइड की एक बोतल, आईकॉनिक वाइट की एक बोतल, ओल्ड मोंक की एक बोतल, वी 7 रिजर्व की एक बोतल, ओल्ड मोंक 375 एमएल की एक बोतल, व्हिस्की मैकडॉनल्ड’स की दो बोतल, बकार्डी की चार बोतल और बकार्डी की छोटी तीन बोतलें बरामद हुई हैं।

