Home » Dhanbad News: कुसुंडा के गोधर में भू-धसान से दहशत, तेज धमाके के साथ धंसी जमीन, तीन घरों में पड़ी दरारें

Dhanbad News: कुसुंडा के गोधर में भू-धसान से दहशत, तेज धमाके के साथ धंसी जमीन, तीन घरों में पड़ी दरारें

जमीन धंसने के बाद इलाके से जहरीली गैस के रिसाव की भी आशंका जताई जा रही है। स्थानीय लोगों ने बताया कि तेज आवाज सुनते ही अफरा-तफरी मच गई और परिवार के लोग जरूरी सामान लेकर सुरक्षित स्थानों की ओर भागने लगे।

by Mujtaba Haider Rizvi
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Dhanbad: धनबाद के केंदुआडीह थाना क्षेत्र स्थित कुसुंडा के गोधर 6 नंबर एरिया सब स्टेशन के पीछे सोमवार दोपहर अचानक हुए भू-धसान से इलाके में दहशत फैल गई। करीब तीन बजे तेज धमाके जैसी आवाज के साथ जमीन धंस गई, जिसके बाद वहां बड़ा गोफ बन गया। घटना के बाद आसपास के तीन घरों में दरारें पड़ गईं, जिससे लोग भयभीत होकर अपने घरों से बाहर निकल आए।बताया जा रहा है कि यह घटना हवा चानक के समीप हुई।

जमीन धंसने के बाद इलाके से जहरीली गैस के रिसाव की भी आशंका जताई जा रही है। स्थानीय लोगों ने बताया कि तेज आवाज सुनते ही अफरा-तफरी मच गई और परिवार के लोग जरूरी सामान लेकर सुरक्षित स्थानों की ओर भागने लगे।घटना की सूचना मिलते ही केंदुआडीह थाना प्रभारी प्रमोद पाण्डेय मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। वहीं स्थानीय लोगों ने इस हादसे के लिए बीसीसीएल प्रबंधन को जिम्मेदार ठहराया है। ग्रामीणों का आरोप है कि गोधर इलाके में पहले भी कई बार भू-धसान की घटनाएं हो चुकी हैं, लेकिन इसके बावजूद स्थायी समाधान नहीं निकाला गया।

पीड़ित शिवनंदन पासवान और पार्वती देवी ने बीसीसीएल से सुरक्षित स्थान पर पुनर्वास की मांग की है। घटना के बाद बीसीसीएल प्रबंधन ने प्रभावित क्षेत्र को डेंजर जोन घोषित कर दिया है।ग्रामीणों का कहना है कि गोधर क्षेत्र में करीब 250 परिवार रहते हैं और लगातार हो रहे भू-धसान से लोगों की जान पर खतरा मंडरा रहा है। लोगों में इस बात को लेकर भी नाराजगी है कि घटना के काफी देर बाद तक प्रशासन और बीसीसीएल के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचे।

Related Articles

Leave a Comment