Home » RANCHI NEWS: आरपीएफ ने शराब के साथ दो को किया गिरफ्तार, रांची से बिहार ले जाकर बेचने की थी तैयारी

RANCHI NEWS: आरपीएफ ने शराब के साथ दो को किया गिरफ्तार, रांची से बिहार ले जाकर बेचने की थी तैयारी

by Vivek Sharma
रांची के हटिया स्टेशन पर आरपीएफ ने अवैध शराब के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया। वे बिहार ले जाकर अधिक कीमत पर बेचने की तैयारी में थे।
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

RANCHI: आरपीएफ ने शराब के साथ हटिया रेलवे स्टेशन से दो लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान नालंदा निवासी सुधीर कुमार और जहानाबाद निवासी सुजीत कुमार के रूप में की गई है। उनके पास से कुल 25 बोतल अवैध शराब बरामद की गई। पूछताछ में उन्होंने स्वीकार किया कि वे रांची के खोराटोली से शराब खरीदकर एकंगरसराय बिहार ले जाकर अधिक मूल्य पर बिक्री करने जा रहे थे। रांची के आरपीएफ कमांडेंट पवन कुमार के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई है।

आरपीएफ ने बताया कि चेकिंग के दौरान हटिया रेलवे स्टेशन के मुख्य द्वार पर दो संदिग्ध व्यक्तियों को हाथ में थैला लिए एक साथ प्रवेश करते हुए देखा गया। ड्यूटी पर तैनात लगेज स्कैनर स्टाफ रीना यादव की ओर से जब उनसे सामान को एक्स-बी-एस मशीन में डालने को कहा गया तो वे घबरा गए और भागने का प्रयास करने लगे। तत्परता दिखाते हुए आरपीएफ टीम ने दोनों को मौके पर ही पकड़ लिया।

बरामद अवैध शराब को उपनिरीक्षक रीता कुमारी ने जब्त किया। दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर उत्पाद विभाग को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए सौंप दिया गया। इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक रीता कुमारी, सूरज राजबंशी, आर.के. महतो, रीना यादव, सोनाली शर्मा सहित अन्य शामिल थे।

Related Articles

Leave a Comment