Home » Jharkhand State Bar Council Election : वाइस चेयरमैन राजेश कुमार शुक्ला ने भरा नामांकन, अधिवक्ताओं ने किया जोरदार स्वागत

Jharkhand State Bar Council Election : वाइस चेयरमैन राजेश कुमार शुक्ला ने भरा नामांकन, अधिवक्ताओं ने किया जोरदार स्वागत

by Mujtaba Haider Rizvi
Jharkhand State Bar Council Election Nomination
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jamshedpur : झारखंड स्टेट बार काउंसिल के 12 मार्च को होने वाले चुनाव को लेकर मंगलवार को नामांकन प्रक्रिया के तहत वाइस चेयरमैन राजेश कुमार शुक्ला ने अपना नामांकन पत्र दो प्रतियों में दाखिल किया। उन्होंने मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अंबुज नाथ, सहायक निर्वाचन पदाधिकारी शिवनारायण सिंह और आलोक दुबे के सामने औपचारिक रूप से नामांकन पत्र जमा किए।

इस मौके पर जमशेदपुर जिला बार संघ के कई वरिष्ठ अधिवक्ता उनके साथ मौजूद रहे। वरिष्ठ अधिवक्ता तापस कुमार मित्रा, त्रिलोकी नाथ ओझा, रमाशंकर पांडे, जन्मेजय सिंह, अक्षय कुमार झा और बसंत मिश्रा ने प्रस्तावक के रूप में हस्ताक्षर कर उनका समर्थन किया।

कार्यक्रम में अधिवक्ता रमेश प्रसाद, मिथिलेश सिंह, झारखंड उच्च न्यायालय के अधिवक्ता भरत झा, अशोक कुमार शुक्ला, अमित कुमार चतुर्वेदी सहित बोकारो, सरायकेला और चाईबासा बार संघ के अधिवक्ता भी मौजूद रहे।
सभी अधिवक्ताओं ने मिलकर राजेश कुमार शुक्ला का फूल-माला पहनाकर स्वागत किया और पुष्पगुच्छ भेंट किया। नामांकन के दौरान कार्यालय परिसर में उत्साह और एकजुटता का माहौल देखने को मिला।

Read Also: Chaibasa News: चाईबासा के मतदान केंद्र पहुंचे सामान्य प्रेक्षक, स्ट्रांग रूम का भी किया निरीक्षण

Related Articles

Leave a Comment