Home » Chaibasa News: कृषक पाठशाला के लिए बिरसा ग्रामों का होगा बेसलाइन सर्वे, समेकित बिरसा ग्राम विकास योजना की जिला स्तरीय अनुश्रवण समिति की बैठक संपन्न

Chaibasa News: कृषक पाठशाला के लिए बिरसा ग्रामों का होगा बेसलाइन सर्वे, समेकित बिरसा ग्राम विकास योजना की जिला स्तरीय अनुश्रवण समिति की बैठक संपन्न

उपायुक्त ने जिला कृषि पदाधिकारी को सभी संचालित कृषक पाठशालाओं का समय-समय पर सतत निरीक्षण एवं अनुश्रवण करने का निर्देश दिया।

by Rajeshwar Pandey
Birsa Gram Vikas Yojana Farmer School Meeting
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

चाईबासा: पश्चिमी सिंहभूम जिला समाहरणालय स्थित सभागार में जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त चंदन कुमार की अध्यक्षता में समेकित बिरसा ग्राम विकास योजना सह कृषक पाठशाला के सतत अनुश्रवण हेतु गठित जिला स्तरीय अनुश्रवण समिति की बैठक का आयोजन किया गया।

बैठक के प्रारंभ में जिला कृषि पदाधिकारी ने जानकारी दी कि वर्ष 2025–26 में समेकित बिरसा ग्राम विकास योजना सह कृषक पाठशाला के संचालन हेतु मनोहरपुर प्रखंड के बीज गुणन प्रक्षेत्र में कृषक पाठशाला का संचालन किया जाना है। इसके लिए कृषि निदेशालय, रांची स्तर से कार्यकारिणी एजेंसी के रूप में स्टारलाइट इंटरनेशनल चेरिटेबल सोसायटी, लातेहार को कार्यादेश निर्गत किया गया है।

उपायुक्त ने ग्रामों का बेसलाइन सर्वे कराये जाने के दिए निर्देश

बैठक के दौरान उपायुक्त चंदन कुमार ने कार्यकारिणी एजेंसी के माध्यम से प्रतिनियुक्त कर्मियों, उनके दायित्वों एवं संलग्न डीपीआर का बिंदुवार अवलोकन किया। उन्होंने योजना के तहत कृषक पाठशाला मनोहरपुर (कृषि प्रक्षेत्र) के संचालन हेतु तैयार कार्य योजनाओं की समीक्षा करते हुए निर्देश दिया कि सभी संचालित कृषक पाठशालाओं के परिधि अंतर्गत बिरसा ग्रामों का बेसलाइन सर्वे कराया जाए।

किसानों को दिया जाए प्रशिक्षण

उपायुक्त ने यह भी निर्देशित किया कि किसानों की आवश्यकता के अनुरूप राज्यादेश में निहित प्रावधानों के अनुसार किसानों को प्रशिक्षण दिया जाए तथा प्रत्येक बिरसा ग्राम में उच्च मूल्य वाली फसलों का प्रत्यक्षण सुनिश्चित किया जाए। साथ ही कृषक पाठशाला में कृषि एवं कृषि से संबंधित गतिविधियों के संचालन में संबंधित विभागीय पदाधिकारियों के मार्गदर्शन में कार्यों को समयबद्ध रूप से पूर्ण करने के निर्देश कार्यकारिणी एजेंसी को दिए गए। इसके अतिरिक्त उपायुक्त ने जिला कृषि पदाधिकारी को सभी संचालित कृषक पाठशालाओं का समय-समय पर सतत निरीक्षण एवं अनुश्रवण करने का निर्देश दिया।

बैठक में उपस्थित अन्य

बैठक में जिला कृषि पदाधिकारी अमरजीत कुजूर, जिला सहकारिता पदाधिकारी श्रीमती अमिता कुमारी, कार्यकारिणी एजेंसी के प्रतिनिधि सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।

Read Also: RANCHI SHOCKING NEWS: रांची में फाइलेरिया के 2801 एक्टिव केस, जड़ से खत्म करना विभाग के लिए बना चुनौती

Related Articles