Home » Chaibasa Dongaposi Rail Route : चाईबासा-डंगुवापोसी रेल मार्ग पर पहुंचा हाथियों का झुंड, 2 घंटे तक ठप रहा ट्रेनों का आवागमन, कर्मचारी भयभीत

Chaibasa Dongaposi Rail Route : चाईबासा-डंगुवापोसी रेल मार्ग पर पहुंचा हाथियों का झुंड, 2 घंटे तक ठप रहा ट्रेनों का आवागमन, कर्मचारी भयभीत

by Rajeshwar Pandey
Chaibasa Dongaposi Rail Route
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

चक्रधरपुर : दक्षिण पूर्व रेलवे जोन में चक्रधरपुर रेल मंडल के चाईबासा-डंगुवापोसी रेल मुख्य मार्ग पर तालाबुरू सेक्शन में गुरुवार को सुबह में किलोमीटर 337/6-8 और 414/4 के पास हाथियों का झुंड अचानक पटरियों पर आ धमका। इससे अफरा-तफरी मच गई।

हाथियों की मौजूदगी से रेलवे विभाग ने रेल हादसे की आशंका को देखते हुए तत्काल सुरक्षात्मक कदम उठाए। इससे ट्रेनों का परिचालन थम गया। जानकारी के अनुसार, गुरुवार की सुबह जैसे ही हाथी रेल पटरी पर पहुंचे, इसकी सूचना आग की तरह फैल गई। किसी भी अनहोनी की आशंका के बीच ट्रैक मेंटेनर एवं कीमैन अपने आप को सुरक्षित रखते हुए साहस का परिचय देते हुए इसकी सूचना तत्काल रेलवे प्रशासन को दी। इसके बाद चक्रधरपुर रेल मंडल में हड़कंप मच गया। उक्त क्षेत्र में रेल परिचालन ठप हो गया। सुबह लगभग 6 बजे से लेकर 8 बजे तक इस रुट पर पूरी तरह परिचालन ठप रहा। लगभग 8:00 बजे के बाद हाथी रेलवे लाइन से दूर जंगल की ओर चला गए।

ट्रेनों की गति की गई कम, रेलवे अलर्ट पर

हाथी के आगमन की सूचना मिलते ही चक्रधरपुर रेल मंडल मुख्यालय सक्रिय हो गया। एहतियातन इस रेलखंड से गुजरने वाली सभी ट्रेनों की गति कम करने का निर्देश दिया गया। लोको पायलटों को विशेष सतर्कता बरतने को कहा गया, ताकि हाथी या ट्रेन को कोई नुकसान न हो। रेलवे प्रशासन ने स्थिति की गंभीरता को देखते हुए वन विभाग से भी संपर्क साधा है।

ट्रैक मेंटेनर की सुरक्षा पर कोई लापरवाही बर्दाश्त नहीं : चांद मोहम्मद

दक्षिण पूर्व रेलवे चक्रधरपुर रेल मंडल अंतर्गत चाईबासा – डोंगापौसी रेल खंड पर चाईबासा के अधीन तालाबुरु सेक्शन किलोमीटर 337/6-8 में सुबह 6:00 बजे 8 हाथियों का झुंड आप रेल लाइन किलोमीटर 336/0 के तरफ जा रहा था। इसे देखकर हमारे ट्रैक मेंटेनर नाइट कोल्ड वेदर में भी पेट्रोलिंग कर रहे हैं एवं कीमैन अपनी सुरक्षा को लेकर भयभीत है। उक्त बातें चांद मोहम्मद ने कही। उन्होंने कहा कि हाथी की आवाजाही ने रेल कर्मचारियों की मुश्किल बढ़ा दी है। विशेष कर रात के समय होने वाले नाइट पेट्रोलिंग में रेल कर्मियों की जान को खतरा महसूस हो रहा है।ऑल इंडिया रेलवे ट्रैक मेंटेनर यूनियन रेल प्रशासन से मांग करती है, चक्रधरपुर मंडल के अंतर्गत जितने भी हाथी जोन है। उस सेक्शन में कोल्ड वेदर पेट्रोलिंग बंद कराया जाए,छ ताकि ट्रैक मेंटेनर के साथ कोई भी अनहोनी न हो। ट्रैक मेंटेनर काफी डरे और सहमे हुए हैं एवं कीमेन के ड्यूटी रोस्टर में परिवर्तन किया जाए। ऑल इंडिया रेलवे ट्रैक मेंटेनर यूनियन रेल प्रशासन से मांग करती है कि ट्रैक मेंटेनेर की समस्या पर गंभीरता से विचार करके उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करे।

Read Also- THE PHOTON NEWS IMPACT  : के श्रीनिवासन बने ऊर्जा सचिव, मनोज कुमार प्रमंडलीय आयुक्त दक्षिण छोटानागपुर रांची बने, पांचों प्रमंडलों को मिले कमिश्नर : Jharkhand IAS Transfer

Related Articles

Leave a Comment