Home » Hazaribag News : हाथियों को ट्रेस करने आई पश्चिम बंगाल क्यूआरटी के दो सदस्यों की सड़क हादसे में मौत

Hazaribag News : हाथियों को ट्रेस करने आई पश्चिम बंगाल क्यूआरटी के दो सदस्यों की सड़क हादसे में मौत

Jharkhand Hindi News : दुर्घटना में घायल आठ लोगों को शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में कराया गया है भर्ती, हो रहा है इलाज

by Mujtaba Haider Rizvi
Hazaribag News
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Hazaribag : हजारीबाग जिले के चरही और आंगो थाना क्षेत्र में हाथियों का आतंक लगातार बढ़ रहा है। इन हाथियों को ट्रेस करने आई पश्चिम बंगाल की क्यूआरटी टीम के दो सदस्यों की सड़क हादसे में मौत हो गई। जबकि, आठ लोग घायल हो गए हैं। सभी घायलों को इलाज के लिए शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि रामगढ़ के वन विभाग ने पश्चिम बंगाल के बांकुरा जिले से नौ सदस्यों वाली क्यूआरटी को हाथियों को ट्रेस कर खदेड़ने के लिए बुलवाया था। यह टीम हजारीबाग आ रही थी। तभी रास्ते में एक कंटेनर वाहन ने क्यूआरटी की गाड़ी को टक्कर मार दी।

इस सड़क हादसे में क्यूआरटी टीम के दो लोगों की मौत हो गई है। जो लोग मरे हैं उनके नाम पश्चिम बंगाल के पिंटू कर्मकार और गाड़ी के चालक शहादत अंसारी है। पुलिस ने मृतकों के शव शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजा। यहां उनका पोस्टमार्टम हुआ। घायलों को भी इसी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गंभीर रूप से घायल लोगों को रांची रेफर कर दिया गया है।

घटना की जानकारी मिलने पर डीएफओ विकास कुमार उज्जवल अस्पताल पहुंचे। उन्होंने बताया कि इस हादसे के बाद पश्चिम बंगाल के बांकुरा में वन विभाग से संपर्क किया गया और एक दूसरी टीम बुलवाई गई है। यह टीम हाथियों को ट्रेस करने में लगी हुई है। गौरतलब है कि इन दिनों हजारीबाग में हाथियों का आतंक है। दो दिनों में हाथियों के हमले में सात लोगों की मौत हो चुकी है।

Read Also- RANCHI CM NEWS: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन महाशिवरात्रि महोत्सव में हुए शामिल, जानें क्या कहा

Related Articles

Leave a Comment