Home » RANCHI RAIL NEWS: हटिया रेलवे स्टेशन से 14 किलो गांजा के साथ एक युवक गिरफ्तार, इतनी है कीमत

RANCHI RAIL NEWS: हटिया रेलवे स्टेशन से 14 किलो गांजा के साथ एक युवक गिरफ्तार, इतनी है कीमत

by Vivek Sharma
हटिया रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ की बड़ी कार्रवाई, ऑपरेशन नार्कोस के तहत 14 किलो गांजा बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार।
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

RANCHI: हटिया स्टेशन पर आरपीएफ ने ऑपरेशन नार्कोस के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए 14 किलोग्राम गांजा के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई 21 फरवरी को आरपीएफ पोस्ट हटिया, फ्लाइंग टीम रांची और क्राइम ब्रांच रांची की संयुक्त टीम ने की। कमांडेंट पवन कुमार के निर्देश पर प्लेटफॉर्म संख्या-1 पर एक संदिग्ध युवक को ग्रे रंग के ट्रॉली बैग और काले पिट्ठू बैग के साथ पकड़ा गया।

पूछताछ में उसकी पहचान संदीप कुमार उर्फ चितरंजन कुमार कैमूर बिहार के रूप में हुई। तलाशी के दौरान उसके पास से सात पैकेटों में कुल 14 किलो गांजा बरामद हुआ, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग सात लाख रुपये आंकी गई है। आरोपी के पास से एक रेलवे टिकट भी बरामद हुआ। वैध दस्तावेज प्रस्तुत न कर पाने के कारण एनडीपीएस अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया।

इस कार्रवाई में इंस्पेक्टर समीर कर्माकर क्राइम ब्रांच रांची, एसआई दीपक कुमार आरपीएफ पोस्ट हटिया, एएसआई अनिल कुमार फ्लाइंग टीम, एएसआई अभिषेक कुमार आरपीएफ, स्टाफ एसएस लिंडा तथा कांस्टेबल अरविंद कुमार यादव आरपीएफ की सराहनीय भूमिका रही।

Related Articles

Leave a Comment