Home » Santosh Kumar Gangwar Vote : झारखंड के राज्यपाल और मंत्री ने किया मतदान, नागरिकों से लोकतंत्र को मजबूत करने की अपील

Santosh Kumar Gangwar Vote : झारखंड के राज्यपाल और मंत्री ने किया मतदान, नागरिकों से लोकतंत्र को मजबूत करने की अपील

Jharkhand Hindi News : नगर निकाय चुनाव शहर की सरकार चुनने का यह एक महत्वपूर्ण लोकतांत्रिक माध्यम। प्रत्येक नागरिक की भागीदारी अत्यंत आवश्यक

by Rakesh Pandey
Santosh Kumar Gangwar Vote
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची : झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने सोमवार को नगर निकाय चुनाव के तहत रांची स्थित श्रीकृष्ण लोक प्रशासन संस्थान में बनाए गए मतदान केंद्र पर पहुंचकर अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मतदान के बाद उन्होंने कहा कि मतदान लोकतंत्र का एक अनिवार्य एवं सशक्त अंग है। राज्यपाल ने सभी नागरिकों से अपील की कि वे अपने मताधिकार का अवश्य प्रयोग करें और लोकतांत्रिक प्रक्रिया को मजबूत बनाएं।

उन्होंने स्वेच्छा, निष्पक्षता और जिम्मेदारी के साथ मतदान करने का आग्रह करते हुए कहा कि ऐसे जनप्रतिनिधियों का चयन किया जाना चाहिए जो क्षेत्र, शहर एवं प्रदेश के समग्र विकास के प्रति संवेदनशील और प्रतिबद्ध हों। राज्यभर में नगर निकाय चुनाव के तहत मतदान जारी है और मतदाता लोकतंत्र के इस पर्व में उत्साहपूर्वक भाग ले रहे हैं।

मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने भी किया मतदान

झारखंड की कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने भी रांची नगर निगम चुनाव के तहत अपने मताधिकार का प्रयोग किया। उन्होंने संत अजय मिडिल स्कूल, दहिसोत बनहोरा स्थित मतदान केंद्र संख्या छह पर पहुंचकर वोट डाला। मतदान के बाद मंत्री ने आम जनता से निकाय चुनाव में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की। उन्होंने कहा कि शहर की सरकार चुनने का यह एक महत्वपूर्ण लोकतांत्रिक माध्यम है और प्रत्येक नागरिक की भागीदारी अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने नागरिकों से घरों से निकलकर मतदान करने का आह्वान करते हुए कहा कि अपने क्षेत्र के लिए शिक्षित, अनुभवी और दूरदर्शी सोच रखने वाले ऐसे जनप्रतिनिधि का चयन करें, जो शहर को विकास की दिशा में आगे बढ़ा सके।

Read Also- Mango Nagar Nigam Voting LIVE : मानगो के सेंट्रल करीमिया गर्ल्स स्कूल में हो रही धीमी वोटिंग, मतदाताओं किया हंगामा

Related Articles

Leave a Comment