Home » Jamshedpur Firing: जुगसलाई में रंगदारी को लेकर फायरिंग, इलाके में फैली दहशत

Jamshedpur Firing: जुगसलाई में रंगदारी को लेकर फायरिंग, इलाके में फैली दहशत

कुछ देर के लिए पूरे इलाके में दहशत का माहौल बन गया। घटना को अंजाम देने के बाद दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए।

by Mujtaba Haider Rizvi
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jamshedpur: जमशेदपुर के जुगसलाई थाना क्षेत्र स्थित मिल्लत नगर में रविवार शाम रंगदारी और उधारी के विवाद को लेकर फायरिंग की घटना सामने आई। आरोप है कि मोहल्ले के ही दो युवकों ने एक जनरल स्टोर संचालक को धमकाने के उद्देश्य से हवाई फायरिंग की, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई।जानकारी के अनुसार, हबीब नगर स्थित एक जनरल स्टोर पर बच्चा राज और पलटन नामक दो युवक पहुंचे। बताया जा रहा है कि दोनों ने दुकानदार से लगभग पांच हजार रुपये की बकाया उधारी के साथ रंगदारी की मांग की।

दुकानदार द्वारा पैसे देने से इनकार करने पर दोनों पक्षों के बीच विवाद शुरू हो गया।विवाद बढ़ने पर दुकानदार ने अपनी दुकान का शटर बंद कर लिया। आरोप है कि इसके बाद दोनों युवकों ने शटर पर लात मारकर तोड़फोड़ की और लोगों में भय पैदा करने के लिए दो राउंड हवाई फायरिंग कर दी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, एक गोली दुकान के सामने बंपर के पास चली, जबकि दूसरी गोली पास के इलाके में दागी गई।स्थानीय लोगों के अनुसार, घटना रविवार शाम करीब 7:45 बजे हुई। गोली चलने की आवाज सुनते ही आसपास के लोग घरों और दुकानों से बाहर निकल आए।

कुछ देर के लिए पूरे इलाके में दहशत का माहौल बन गया। घटना को अंजाम देने के बाद दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए।सूचना मिलने पर जुगसलाई थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने घटनास्थल से एक खोखा बरामद किया है, जिसे जब्त कर जांच के लिए भेज दिया गया है।

मोहल्ले के लोगों का कहना है कि आरोपित युवकों का नाम पहले भी विभिन्न आपराधिक गतिविधियों में सामने आता रहा है। हालांकि, जनरल स्टोर संचालक के साथ इस तरह की घटना पहली बार हुई है। पुलिस आरोपियों की तलाश में छापेमारी कर रही है और मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है।

Read also-Jamshedpur Murder: मानगो में भगिना से मिलने गए युवक की सिर पर धारदार हथियार से वार कर हत्या

Related Articles

Leave a Comment