Home » Koderma News : कोडरमा में बच्चा चोर के शक में मानसिक रूप से बीमार युवक को पीटा, पुलिस कर रही जांच

Koderma News : कोडरमा में बच्चा चोर के शक में मानसिक रूप से बीमार युवक को पीटा, पुलिस कर रही जांच

Jharkhand Hindi News : घायल युवक को अस्पताल में कराया गया भर्ती, पुलिस ने कहा संदेह हो तो प्रशासन को बताएं, कानून हाथ में मत लें

by Mujtaba Haider Rizvi
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Koderma : कोडरमा जिले में बच्चा चोर की अफवाह के बीच एक युवक की पिटाई कर दी गई है। घटना तिलैया थाना क्षेत्र के मोरियावां गांव की है। यहां ग्रामीणों ने संदेह के आधार पर एक अज्ञात युवक को पकड़कर उसकी पिटाई कर दी।

बताते हैं कि सोमवार तड़के गांव के कुछ लोग टहलने निकले थे। इसी दौरान उन्होंने एक युवक को अलग-अलग घरों के आसपास घूमते और ताक-झांक करते देखा। संदेह होने पर ग्रामीणों ने शोर मचाया और अन्य लोगों को बुला लिया। इसके बाद युवक को पकड़कर उससे पूछताछ की जाने लगी।

ग्रामीणों का आरोप था कि युवक बच्चा चोरी की नीयत से गांव में घुसा है। हालांकि युवक अपनी पहचान साफ तौर से नहीं बता सका। इससे ग्रामीण और उग्र हो गए। बाद में युवक ने बताया कि वह झुमरीतिलैया के वार्ड नंबर एक स्थित नरेश नगर का रहने वाला है, लेकिन उसने अपना नाम नहीं बताया।

मामले की सूचना मिलते ही तिलैया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को अपने साथ थाना ले गई। थाना प्रभारी विनय कुमार ने बताया कि जांच के दौरान पता चला कि युवक मानसिक रूप से अस्वस्थ है। उसे इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया गया है।

पुलिस का कहना है कि किसी भी अज्ञात व्यक्ति पर संदेह होने पर फौरनन पुलिस को सूचना दें। कानून अपने हाथ में लेना अपराध है और किसी के साथ मारपीट करना दंडनीय है।

Related Articles

Leave a Comment