Home » Jamshedpur Crime : बागबेड़ा में महिला से छेड़छाड़ और मारपीट का आरोपी गिरफ्तार, सरेआम दारू के नशे में अंजाम दी थी घटना

Jamshedpur Crime : बागबेड़ा में महिला से छेड़छाड़ और मारपीट का आरोपी गिरफ्तार, सरेआम दारू के नशे में अंजाम दी थी घटना

युवक सरेआम कर रहा था महिला की बेइज्जती, चुपचाप देख रहे थे इलाके के तमाशबीन

by Mujtaba Haider Rizvi
bagbera woman
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jamshedpur : जमशेदपुर के बागबेड़ा थाना क्षेत्र में एक महिला के साथ छेड़छाड़ और मारपीट के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। घटना के बाद पीड़िता की शिकायत पर मामला दर्ज कर पुलिस ने छापेमारी की और बागबेड़ा के रोड नंबर तीन के रहने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। बागबेड़ा में यह घटना समाज पर एक धब्बा है। नशे में धुत एक युवक सरेआम महिला को बेइज्जत करता रहा और लोग तमाशा देखते रहे। किसी की हिम्मत नहीं हुई कि वह युवक को रोकता या फिर पुलिस को फोन करता।

अलबत्ता किसी ने इस घटना का वीडियो जरूर बना लिया। यह वीडियो वायरल हो गया और इसी के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई कर आरोपी युवक को जेल भेजा है। इस मामले में सिटी एसपी का कहना है कि पुलिस इसे गंभीरता से ले रही है। इस मामले में सुबूत जुटाए जाएंगे और पूरी कोशिश होगी कि अदालत से आरोपी युवक किसी कीमत पर छूटने नहीं पाए। उसे कड़ी से कड़ी सजा दिलाने की कोशिश की जाएगी।

मुंह में लगा दिया था सिगरेट

सिटी एसपी कुमार शिवाशीष ने शनिवार को प्रेस कांफ्रेंस में बताया कि पांच मार्च की शाम करीब 6 बजकर 50 मिनट पर बागबेड़ा थाना क्षेत्र के रोड नंबर-तीन स्थित सरकारी स्कूल के सामने करीब 20 वर्षीय महिला के साथ कन्हैया रजक नामक युवक ने अभद्र व्यवहार किया। आरोप है कि कन्हैया रजक ने महिला के मुंह में जबरदस्ती सिगरेट लगा दी और उसके कपड़े उतारने की कोशिश की। महिला द्वारा विरोध करने पर आरोपी ने उसके साथ मारपीट भी की। घटना के बाद पीड़िता ने बागबेड़ा थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के आधार पर पुलिस ने केस दर्ज करने के बाद कार्रवाई की है। वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक नगर के मार्गदर्शन और पुलिस उपाधीक्षक विधि-व्यवस्था के नेतृत्व में एक विशेष छापेमारी टीम का गठन किया गया। टीम ने कार्रवाई करते हुए छह मार्च को आरोपी बागबेड़ा के नया बस्ती निवासी कन्हैया रजक को गिरफ्तार किया गया।

सिटी एसपी ने बताया कि आरोपी का आपराधिक इतिहास है। उसके खिलाफ पहले भी बागबेड़ा थाना में मारपीट और छेड़छाड़ से संबंधित दो मामले दर्ज हैं। इस छापेमारी दल में बागबेड़ा थाना प्रभारी उमेश कुमार ठाकुर, सहायक अवर निरीक्षक आलोक कुमार और जनार्दन सिंह शामिल थे। पुलिस ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है और मामले की आगे की जांच जारी है। जमशेदपुर के बागबेड़ा में महिला से छेड़छाड़ और मारपीट के मामले में पुलिस ने आरोपी कन्हैया रजक को गिरफ्तार किया, पहले से भी दर्ज हैं केस।

Read also Jamshedpur Fire: साकची गुरुद्वारा के पीछे लगी आग, 5 बाइक और कई साइकिलें जल गईं

Related Articles

Leave a Comment