Home » Jamshedpur News : मानगो में गैस की कोई किल्लत नहीं, गोदाम में है स्टॉक, अभी सबको मिल रहा सिलेंडर

Jamshedpur News : मानगो में गैस की कोई किल्लत नहीं, गोदाम में है स्टॉक, अभी सबको मिल रहा सिलेंडर

मध्य पूर्व में चल रहे युद्ध के चलते लोग हैं परेशान, किल्लत की आशंका के चलते बुक करा रहे सिलेंडर

by Mujtaba Haider Rizvi
मानगो में रसोई गैस की कोई किल्लत नहीं
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jamshedpur : मानगो में अभी गैस की कोई किल्लत नहीं है। मानगो के गैस एजेंसियों के कार्यालयों के बाहर अब भीड़ छंटने लगी है। इन एजेंसियों के बाहर पिछले तीन-चार दिनों से इतने उपभोक्ता पहुंच गए थे कि लोगों को कतार लगानी पड़ रही थी। मगर, अब शनिवार को किसी एजेंसी के सामने कतार लगी नहीं दिख रही है। यही नहीं, एजेंसियों की गाड़ियां लोगों के घरों में सिलेंडर पहुंचाती दिख रही हैं। अधिकारियों का भी कहना है कि अभी गैस की कहीं कोई कमी नहीं है। इसलिए लोग परेशान नहीं हों और आराम से गैस लें।

स्टील सिटी एचपी गैस एजेंसी के गोदाम में पर्याप्त मात्रा में गैस है। गैस एजेंसी के मालिक योगेश प्रसाद ने बताया कि गोदाम में गैस आ गई है। अब सभी को गैस भेज का वितरण किया जा रहा है।

Read also Jamshedpur News : डिजिटल अरेस्ट का खौफ दिखाकर ठग लिए 38.62 लाख, अंतरराज्यीय गिरोह के तीन सदस्य जमशेदपुर से गिरफ्तार

उन्होंने कहा कि उनकी एजेंसी के लिए ऑनलाइन बुकिंग भी हो रही है। बुकिंग करने के बाद लोगों के घरों में गैस पहुंचाई जा रही है। योगेश प्रसाद ने कहा कि कोई भी लोग किसी तरह की अफवाह में नहीं आएं।

इसी तरह, मानगो के न्यु पुरुलिया रोड पर इंडेन गैस एजेंसी में भी शनिवार को भीड़ नहीं रही। कहा जा रहा है कि लोगों के बीच यह चर्चा थी कि गैस की किल्लत हो गई है। इसी वजह से लोग परेशान हो गए थे और गैस एजेंसी के दफ्तरों में भीड़ जुटने लगी थी।

गौरतलब है कि मध्य पूर्व में इन दिनों युद्ध चल रहा है। इसराइल और अमेरिका ने ईरान पर एक साथ हमला बोला है। ईरान भी पलटवार कर रहा है और उसने खाड़ी देशों में मौजूद अमरीकी अड‍्डों के अलावा, इसराइल पर लगातार हमले किए हैं। फारस की खड़ी में मौजूद स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को ईरान ने बंद कर दिया है। इस वजह से वहां से तेल और गैस लेकर टैंकर अरब सागर मे नहीं आ पा रहे हैं।

Read also Palamu News: पलामू में 24 घंटे में दो आत्महत्या से इलाके में दहशत

Related Articles