Home » Chaibasa News: हरे..राम..हरे..राम..राम.. हरे..हरे से भक्ति में डूबी चक्रधरपुर रेल नगरी

Chaibasa News: हरे..राम..हरे..राम..राम.. हरे..हरे से भक्ति में डूबी चक्रधरपुर रेल नगरी

गुदड़ी बाजार में हरिनाम संकीर्तन का शुभारंभ, नगर परिषद अध्यक्ष व उपाध्याय ने लिया आशीर्वाद।

by Rajeshwar Pandey
Chakradharpur Harinam Sankirtan Gudri Bazaar
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

चाईबासा। पश्चिमी सिंहभूम जिले के चक्रधरपुर गुदड़ी बाजार में आयोजित पारंपरिक हरिनाम संकीर्तन का शुभारंभ भक्ति और श्रद्धा के साथ हुआ। कार्यक्रम के पहले दिन नगर परिषद अध्यक्ष सन्नी उरांव एवं उपाध्यक्ष विजय साव ने पहुंचकर भगवान राम और कृष्ण की विधिवत पूजा-अर्चना की तथा परिक्रमा कर आशीर्वाद प्राप्त किया। अतिथियों को अंग वस्त्र देकर किया अभिनंदन इस अवसर पर आयोजन समिति की ओर से अध्यक्ष, उपाध्यक्ष सहित उनके साथ पहुंचे सभी अतिथियों का अंग वस्त्र देकर अभिनंदन किया गया।

नौ दिनों तक चलेगा हरिनाम संकीर्तन

मौके पर अध्यक्ष सन्नी उरांव ने कहा कि नौ दिनों तक चलने वाला यह संकीर्तन पूरे क्षेत्र में भक्ति, शांति और आध्यात्मिक ऊर्जा का संचार करेगा। ऐसे धार्मिक आयोजन हमारी सांस्कृतिक विरासत को जीवंत बनाए रखते हैं और समाज को एक सूत्र में बांधने का कार्य करते हैं।

कुल आठ कीर्तन मंडलियां, एक महिला मंडली भी शामिल

मिली जानकारी अनुसार गुदड़ी बाजार में वर्ष 1965 से चैत्र नवरात्र के अवसर पर हरिनाम संकीर्तन का आयोजन लगातार किया जा रहा है। इस वर्ष नौ दिनों तक चलने वाले इस आयोजन में कुल आठ कीर्तन मंडलियां भाग ले रही हैं, जिनमें एक महिला कीर्तन मंडली भी शामिल है।

आयोजन में ये सदस्य रहे उपस्थित

कार्यक्रम में वार्ड पार्षद राजू प्रसाद कसेरा, शेष नारायण लाल, प्रताप बर्मन, संजय पासवान, शंभु साव, परमेंद्र चौहान, बप्पी दत्ता, राजेश गुप्ता, धीरज साव, अजय साव, रामप्रकाश साव, नंदलाल साव, बैजनाथ साव, ओम प्रकाश साव, कृष्णा प्रसाद साव, टिंकू प्रधान, कबीर पांडेय, शुभम जायसवाल, अमर शर्मा सहित समिति के कई सदस्य उपस्थित रहे।

Read Also: Hazaribagh News: साप्ताहिक बाजार जा रही महिला को ट्रक ने कुचला, मौत के बाद सड़क जाम

Related Articles