Home » RANCHI NEWS: LPG आपूर्ति में सुधार को लेकर हाईलेवल बैठक, कालाबाजारी पर सख्त कार्रवाई के निर्देश

RANCHI NEWS: LPG आपूर्ति में सुधार को लेकर हाईलेवल बैठक, कालाबाजारी पर सख्त कार्रवाई के निर्देश

by Vivek Sharma
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

RANCHI: रांची जिले में एलपीजी गैस आपूर्ति से जुड़ी समस्याओं को लेकर उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री की अध्यक्षता में एक उच्चस्तरीय बैठक आयोजित की गई। बैठक का मुख्य उद्देश्य जिले में गैस की सुचारु आपूर्ति सुनिश्चित करना, वर्तमान चुनौतियों की समीक्षा करना और त्वरित समाधान निकालना था। बैठक में जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी, आपूर्ति विभाग, पुलिस पदाधिकारी, इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम के प्रतिनिधियों सहित एलपीजी डिस्ट्रीब्यूटर्स मौजूद रहे। इस दौरान सिलेंडर की अनियमित आपूर्ति, डिलीवरी में देरी, बुकिंग सिस्टम की तकनीकी समस्याएं और कुछ इलाकों में स्टॉक की कमी जैसे मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई।

उपायुक्त ने स्पष्ट निर्देश दिया कि जिले में एलपीजी की मांग और आपूर्ति के बीच के अंतर को जल्द से जल्द कम किया जाए। उन्होंने कहा कि आपूर्ति प्रणाली को पारदर्शी और सुगम बनाने के लिए तत्काल कदम उठाए जाएं। इसके लिए एक विशेष निगरानी टीम गठित की जाएगी, जो नियमित रूप से स्थिति की समीक्षा करेगी।

प्रशासन ने कालाबाजारी और अवैध भंडारण पर सख्त रुख अपनाते हुए दोषियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। साथ ही, गैस एजेंसियों में जरूरत के अनुसार दंडाधिकारी और सुरक्षा बलों की तैनाती भी की जाएगी, ताकि किसी प्रकार की अव्यवस्था न हो। लोगों की शिकायतों के लिए जिला प्रशासन ने lpgranchi2026@gmail.com ईमेल आईडी और अबुआ साथी व्हाट्सएप नंबर 9430328080 जारी किया है। उपायुक्त ने लोगों से अपील की है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और अनावश्यक पैनिक बुकिंग से बचें। इसके अलावा, जहां संभव हो, वहां पाइप्ड नेचुरल गैस (PNG) अपनाने की भी सलाह दी गई है, जिसे सुरक्षित और किफायती विकल्प बताया गया।

Related Articles

Leave a Comment