चाईबासा : झारखंड के सारंडा से नक्सलियों को जड़ से समाप्त करने के लिए सुरक्षाबलों को एक बार फिर सीधे आदेश दिया गया। इसी मामले को लेकर गुरुवार को केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल सीआरपीएफ के महानिदेशक ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह महीने में तीसरी बार अचानक समीक्षा करने चाईबासा पहुंचे। शुक्रवार दोपहर विशेष विमान से चाईबासा पहुंच कर सीधे पुलिस मुख्यालय पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सभागार में पहुंचे।
बैठक में मौजूद थे सुरक्षाबलों के वरीय अधिकारी
बैठक में डीजी ने पुलिस के राज्य स्तरीय अधिकारियों और सीआरपीएफ के साथ एक विशेष बैठक की। इसमें सीआरपीएफ आईजी साकेत कुमार सिंह, ऑपरेशन के डीआईजी विनोद कार्तिक झारखंड जगुवार अन्य वरीय पुलिस अधिकारियों के साथ चाईबासा के कोबरा और सीआरपीएफ के अधिकारी उपस्थित थे।
नक्सलियों को जड़ से खत्म करने के आदेश
हालांकि पूरे मामले को मीडिया को काफी दूर रखा गया है। लेकिन बताया जाता है कि बैठक में सारंडा और कोल्हान के जंगलों में सुरक्षाबलों की वर्तमान स्थिति और भविष्य की रणनीति चर्चा करते हुए सारंडा में अंतिम सांस ले रहे हैं बचे हुए नक्सलियों को जड़ से खत्म करने का आदेश दिया गया है।
विशेष रणनीति बनाकर काम करने का दिया निर्देश
डीजी ने विशेष रूप से सारंडा में हो रही दिक्कत को लेकर सुरक्षाबलों को आईईडी और माओवादियों के एंबुश से निपटने को लेकर विशेष रणनीति बनाकर काम करने का निर्देश दिया हैं।
महानिदेशक सिंह का किया गया स्वागत
बैठक में सारंडा में सुरक्षाबलों के साथ एक करोड़ के इनामी नक्सली मिसिर बेसरा के दस्ते के साथ भीषण मुठभेड़ में बार-बार कैसे बच निकल रहा है। इसको लेकर रणनीति तैयार की गई है। उन्होंने जवानों का हौसला बुलंद किया। इससे पहले चाईबासा पहुंचने पर कोल्हान डीआईजी अनुरंजन किस्पोट्टा, एसपी अमित रेणु ने गुलदस्ता लेकर किया स्वागत किया।
सारंडा में मिशन मिसिर बेसरा का गैंग अंतिम टारगेट
सुरक्षाबलों का मुख्य उद्देश्य अब सारंडा में एक करोड़ का इनामी भाकपा माओवादी नक्सलियों का टॉप लीडर मिसिर बेसरा और उसका 50 से 55 सदस्यीय दस्ते को खत्म करना है। इसी को लेकर विशेष चर्चा की, क्योंकि अब सारंडा में मिसिर बेसरा का गैंग ही बचा है।
31 मार्च तक सारंडा नक्सल मुक्त जिला
केंद्र सरकार ने आगामी 31 मार्च तक पश्चिमी सिंहभूम जिले को पूरी तरह से नक्सलमुक्त करने का महत्वाकांक्षी लक्ष्य तय किया है। समय सीमा नजदीक आने के कारण अभियान को तेज करने और नक्सलियों का जड़ से खत्म करने करने का मन बना लिया गया हैं।

