Home » Dhanbad News : झरिया में उपभोक्ताओं का फूटा गुस्सा, बिजली कार्यालय का किया घेराव

Dhanbad News : झरिया में उपभोक्ताओं का फूटा गुस्सा, बिजली कार्यालय का किया घेराव

Dhanbad News : उपभोक्ताओं ने बताया कि उन्हें नियमित रूप से बिजली बिल भी प्राप्त नहीं होता। बावजूद इसके बकाया बताकर कनेक्शन काट दिया जा रहा है।

by Mujtaba Haider Rizvi
Jharia Electricity Protest Dhanbad Consumers Gherao Power Office
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Dhanbad : झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड के झरिया स्थित कार्यालय के बाहर बुधवार की रात बिजली उपभोक्ताओं ने जोरदार घेराव कर प्रदर्शन किया। सैकड़ों की संख्या में पहुंचे लोगों ने विभाग के खिलाफ नारेबाजी की। स्थिति ऐसी बन गई कि कार्यालय के अधिकारी और कर्मचारी घंटों अंदर ही गेट बंद कर रहे। प्रदर्शन कर रहे लोगों का आरोप है कि विभाग द्वारा बिना किसी पूर्व सूचना के उनकी बिजली आपूर्ति काट दी गई।

उपभोक्ताओं ने बताया कि उन्हें नियमित रूप से बिजली बिल भी प्राप्त नहीं होता। बावजूद इसके बकाया बताकर कनेक्शन काट दिया जा रहा है। इससे आम लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। लोगों ने कहा कि गर्मी की दस्तक के साथ ही बिजली विभाग द्वारा लगभग 300 लोगों के घरों का बिजली काट दिया गया है। इससे लोगों को काफी परेशानी हो रही है। स्थानीय लोगों ने इस कार्रवाई के समय पर भी सवाल उठाए। उनका कहना है कि एक ओर सरकार रामनवमी जैसे बड़े पर्व को लेकर शुभकामनाएं दे रही है वहीं दूसरी ओर त्योहार के ठीक पहले बिजली काट दी गई। जिससे धार्मिक और घरेलू व्यवस्थाएं प्रभावित हो रही हैं।

लोगों ने मांग की कि पर्व-त्योहार के बाद ही इस तरह की कार्रवाई की जानी चाहिए थी। स्थिति बिगड़ता देख झरिया पुलिस मौके पर पहुंची और समझा-बुझाकर हालात को नियंत्रित किया। उपभोक्ता रंजीत कुमार ने बताया कि बिजली आपूर्ति सुबह लगभग 11 बजे बिना सूचना के काट दी गई। बिजली नहीं होने से बच्चों की पढ़ाई भी बाधित हो रही है।

विद्युत कार्यपालक अभियंता सह जन सूचना पदाधिकारी एसके बक्शी ने कहा कि जिन उपभोक्ताओं का बिजली बिल बकाया है उनकी आपूर्ति ऑटोमेटिक डिजिटल (स्मार्ट) मीटर के माध्यम से काट दी जाती है। उन्होंने स्पष्ट किया कि बकाया भुगतान करते ही उपभोक्ताओं की बिजली दोबारा चालू कर दी जाएगी।

Read Also: Jharkhand Electricity Tariff: झारखंड में बिजली उपभोक्ताओं को झटका; किस पर कितना पड़ेगा असर- यहां देखें टैरिफ

Related Articles

Leave a Comment