Jamshedpur : बिरसानगर में चेन छिनतई की घटना हुई है। बिरसानगर के जोन नंबर चार रोड नंबर 5 ए में शिव मंदिर के पास रहने वाली रजनी उपाध्याय के गले से बदमाशों ने सोने की चेन छीन ली और फरार हो गए।
बताते हैं कि बदमाश बाइक पर आए थे। रजनी उपाध्याय के आवेदन पर पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। गुरुवार को पुलिस ने बताया कि अभी तक कोई बदमाश पकड़ा नहीं जा सका है। पुलिस ने घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए हैं। बदमाशों का पता लगाया जा रहा है।
मानगो में घर में घुसकर गहने और रुपए की चोरी
मानगो थाना क्षेत्र के डिमना रोड में ग्रामीण बैंक के सामने संध्या शर्मा के मकान में चोरी हुई है। संध्या शर्मा ने पुलिस को बताया कि उन्हें चोरी की इस वारदात में विनोद सिंह, मनोज और जय प्रकाश शर्मा पर चोरी की घटना को अंजाम देने का शक है। पुलिस ने संध्या शर्मा के आवेदन पर इन सभी आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। एफआईआर दर्ज करने के बाद गुरुवार को पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस का कहना है कि घटना 24 मार्च को रात 8:15 बजे की बताई जा रही है।

