Home » Jamshedpur News: टेल्को में युवक पर चापड़ से हुए हमले के मामले में चार अन्य आरोपी गिरफ्तार, जानें क्यों हुआ था हमला

Jamshedpur News: टेल्को में युवक पर चापड़ से हुए हमले के मामले में चार अन्य आरोपी गिरफ्तार, जानें क्यों हुआ था हमला

by Mujtaba Haider Rizvi
telco chapad attack
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jamshedpur : जमशेदपुर के टेल्को थाना क्षेत्र के हुडको स्थित थीम पार्क में 24 मार्च को कुछ बदमाशों ने आदर्श कुमार सिंह नामक युवक पर चपड़ से हमला कर उसे जख्मी कर दिया था। घायल आदर्श कुमार सिंह का इलाज टीएमएच में चल रहा है। पुलिस ने घटना के दूसरे दिन टेल्को कॉलोनी के हुडको के रहने वाले अब्दुल मारूफ और गोलमुरी मस्जिद के पास रहने वाले अब्दुल रहमान को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। इन दोनों से पूछताछ भी की गई थी। पूछताछ में इन्होंने कुछ अन्य आरोपियों के नाम बताए थे।

पुलिस ने इनमें से चार आरोपियों को गिरफ्तार कर सोमवार को जेल भेज दिया है। जिन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, उनमें गोलमुरी के सबीना कॉलोनी का रहने वाला आयान, गोलमुरी मस्जिद के पास का रहने वाला फरदीन खान, गोलमुरी के बजरंग नगर का रहने वाला शाहिद और गोलमुरी में मुस्लिम बस्ती पानी टंकी रोड का रहने वाला फैज उर्फ फैजू शामिल है।

इनमें से अयान का आपराधिक इतिहास है। वह पहले भी गोलमुरी से एक मामले में जेल भेजा जा चुका है। पुलिस ने आरोपियों के पास से घटना को अंजाम देने में प्रयुक्त खून लगा चापड़, अयान की टी शर्ट, एक स्कूटी और दो मोबाइल फोन भी बरामद किया है। इस मामले की जांच चल रही है, जो लोग भी इस घटना में लिप्त पाए जाएंगे। उनको पकड़ कर जेल भेजा जाएगा।

गौरतलब है कि इस घटना के पीछे प्रेम प्रसंग का मामला सामने आया था। कहा जा रहा है कि आदर्श एक युवती से एकतरफा प्रेम करता था। युवती कई बार आदर्श को समझा चुकी थी कि वह यह काम नहीं करे। मगर, वह नहीं मान रहा था। इसी पर युवती के परिचितों ने आदर्श पर चापड़ से हमला कर दिया था। हालांकि, पुलिस सूत्रों के अनुसार इस घटना में युवती की संलिप्तता अब तक सामने नहीं आई है। मामले की जांच जारी है।

Read also Patratu News : पतरातू में ताबड़तोड़ फायरिंग, रेल ओवरब्रिज साइट पर सुरक्षा गार्ड को लगी गोली, इलाके में दहशत

Related Articles

Leave a Comment