Home » Chaibasa : बंदगांव के भंडरा जंगल में महिला की हत्या कर फेंका गया शव, पुलिस ने शुरू की तहकीकात

Chaibasa : बंदगांव के भंडरा जंगल में महिला की हत्या कर फेंका गया शव, पुलिस ने शुरू की तहकीकात

by Rajeshwar Pandey
रांची रेलवे स्टेशन के पास रेलवे पटरी किनारे एक युवती का शव मिला। पुलिस मौके पर पहुंचकर शव कब्जे में लेकर मामले की जांच में जुटी।
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Chaibasa : पश्चिमी सिंहभूम जिले के अति नक्सल प्रभावित बंदगांव थाना क्षेत्र में सोमवार को ग्राम भंडरा के जंगल से पुलिस ने एक अज्ञात महिला का शव बरामद किया है। मृतका की उम्र लगभग 40 वर्ष बताई जा रही है। बताते हैं कि बंदगांव के कारूडीह से बारी जाने वाली मुख्य सड़क से करीब 200 मीटर भीतर जंगल में ग्रामीणों ने महिला का शव देखा। इसके बाद ग्रामीणों ने इसकी सूचना ग्राम मुंडा को दी। ग्राम मुंडा और अन्य ग्रामीणों द्वारा मामले की जानकारी पुलिस को दी गई।

सूचना मिलते ही बंदगांव थाना प्रभारी मनीष कुमार दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए चक्रधरपुर भेज दिया। बताया गया कि महिला गुलाबी रंग की साड़ी और लाल रंग का ब्लाउज पहने हुए थी। समाचार लिखे जाने तक महिला की पहचान नहीं हो सकी थी। पुलिस के अनुसार शव के चेहरे का हिस्सा जंगली जानवरों द्वारा क्षत-विक्षत कर दिया गया है। महिला की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसका पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही चल पाएगा।

कुछ ग्रामीणों का अनुमान है कि महिला बुधवार को लगने वाले साप्ताहिक हाट में आई होगी और नशे की हालत में जंगल क्षेत्र में गिर पड़ी होगी, जहां ठंड लगने से उसकी मौत हो गई। हालांकि पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की गहन जांच कर रही है।



Related Articles