Home » West Singhbhum Crime: चांदमारी में युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस

West Singhbhum Crime: चांदमारी में युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस

by Rajeshwar Pandey
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Chaibasa : पश्चिमी सिंहभूम जिले के चक्रधरपुर शहर के वार्ड संख्या 9 चांदमारी में शनिवार की शाम फांसी लगाकर 26 वर्षीय एक युवक ने आत्महत्या कर ली। घटना शाम करीब 6:30 बजे की बताई जा रही है। घटना के बाद आनन-फानन में परिजन युवक को रेलवे अस्पताल चक्रधरपुर लाए। लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जानकारी के मुताबिक चांदमारी निवासी राम किशोर सिंह का 26 वर्षीय पुत्र कृष्णा कुमार सिंह शाम को मजदूरी कर घर लौटा। इस दरमियान परिवार के अन्य सदस्यों के साथ किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इसके बाद तनाव में आकर कृष्णा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। रविवार को मृतक कृष्णा का चक्रधरपुर अनुमंडल अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया जाएगा।

मुर्गा और जमीन विवाद में हुई हत्या के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

West Singhbhum Crime
West Singhbhum Crime

पश्चिमी सिंहभूम जिले के टोंटो में थाना क्षेत्र के पदमपुर गांव में जमीन और मुर्गे को लेकर हुए विवाद में एक व्यक्ति की हत्या के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मृतक दामु सिंकु की 2 अप्रैल को लोहे के हथौड़े से मारकर हत्या कर दी गई थी। घटना के बाद पुलिस ने मृतक की पत्नी अनीता सिंकु के बयान के आधार पर परगना सिंकु, कुशनु सिंकु, डोबरो सिंकु और पेलोंग सिंकु के खिलाफ मामला दर्ज किया था।

आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए गठित की गई थी टीम

पुलिस अधीक्षक अमित रेनू के निर्देश पर जगन्नाथपुर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में टीम गठित कर छापामारी की गई। छापामारी के दौरान परगना सिंकु और कुशनु सिंकु को गिरफ्तार किया गया। दोनों आरोपियों ने मुर्गा और जमीन विवाद को लेकर दामु सिंकु की हत्या करने की बात स्वीकार की है। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त लोहे का हथौड़ा भी बरामद किया है। गिरफ्तार आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस मामले में आगे की जांच कर रही है। जबकि, अन्य आरोपी घटना के बाद से फरार हैं, पुलिस उनकी तलाश में छापामारी कर रही है। छापामारी टीम में जगन्नाथपुर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, टोंटो थाना प्रभारी सुकुमार हेंब्रम, पुलिस अवर निरीक्षक धनंजय प्रसाद गुप्ता, मृणाल कुमार, हवलदार छोटू टुडू, याकूब कुल्लू आदि शामिल हैं।

Related Articles