Home » JHARKHAND BJP NEWS: भाजपा आज जिस ऊंचाई पर वह कार्यकर्ताओं की तपस्या और मेहनत का परिणाम, जानें और क्या कहा प्रदेश अध्यक्ष ने

JHARKHAND BJP NEWS: भाजपा आज जिस ऊंचाई पर वह कार्यकर्ताओं की तपस्या और मेहनत का परिणाम, जानें और क्या कहा प्रदेश अध्यक्ष ने

प्रदेश कार्यालय समेत राज्यभर में मनाया गया भाजपा का 47वां स्थापना दिवस

by Vivek Sharma
BJP FOUNDATION DAY
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

RANCHI: झारखंड में भाजपा का 47वां स्थापना दिवस सोमवार को पूरे उत्साह और धूमधाम के साथ मनाया गया। रांची स्थित प्रदेश कार्यालय में मुख्य कार्यक्रम आयोजित किया गया, जबकि राज्यभर में कार्यकर्ताओं ने अपने घरों और कार्यालयों पर पार्टी का ध्वज फहराकर उत्सव मनाया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने कहा कि भाजपा आज जिस ऊंचाई पर पहुंची है, वह करोड़ों कार्यकर्ताओं की तपस्या और मेहनत का परिणाम है। उन्होंने कहा कि 1984 में पार्टी को मात्र दो सीट मिलने पर कांग्रेस हंसती थी, लेकिन आज परिस्थितियां बदल चुकी हैं। भाजपा एक विचारधारा आधारित पार्टी है, जो राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखकर राजनीति करती है।

नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा कि भाजपा देश और समाज के लिए समर्पित पार्टी है। उन्होंने जनसंघ से लेकर भाजपा तक की यात्रा को प्रेरणादायक बताते हुए कहा कि यह सफर भारत को विश्वगुरु बनाने की दिशा में आगे बढ़ रहा है। उन्होंने अटल बिहारी वाजपेयी और नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में लिए गए महत्वपूर्ण फैसलों का उल्लेख करते हुए कहा कि आज देश में लंबे समय से लंबित कई मुद्दों का समाधान हुआ है।

संगठन महामंत्री करमवीर सिंह ने कहा कि श्यामा प्रसाद मुखर्जी और दीनदयाल उपाध्याय द्वारा शुरू की गई विचारधारा आज विशाल संगठन का रूप ले चुकी है। उन्होंने कहा कि भाजपा आज 14 करोड़ से अधिक सदस्यों वाला परिवार बन चुका है, जहां सभी कार्यकर्ता समान हैं और संगठन ही सबसे बड़ी ताकत है। इससे पहले कार्यक्रम की शुरुआत महान नेताओं की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण और ‘वंदे मातरम्’ के साथ हुई। इस दौरान कई वरिष्ठ नेताओं और पदाधिकारियों ने भी अपने विचार रखे। वहीं राज्यभर में कार्यकर्ताओं ने अपने-अपने घरों पर पार्टी का ध्वज फहराया। वहीं 12 अप्रैल तक विभिन्न स्तरों पर कई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। जिनके माध्यम से पार्टी अपनी विचारधारा और संगठन को और मजबूत करने का प्रयास करेगी।

READ ALSO: RANCHI MAYOR NEWS: मेयर की अनोखी पहल, फूल की बजाय झाड़ू लेकर आने की कर दी अपील

Related Articles

Leave a Comment