Home » Jamshedpur News : दिशोम गुरु मेमोरियल लाइब्रेरी का उप नगर आयुक्त ने किया निरीक्षण, व्यवस्था का लिया जायजा

Jamshedpur News : दिशोम गुरु मेमोरियल लाइब्रेरी का उप नगर आयुक्त ने किया निरीक्षण, व्यवस्था का लिया जायजा

by Mujtaba Haider Rizvi
jamshedpur library
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jamshedpur : जमशेदपुर में हाल ही में शुरू हुई दिशोम गुरु मेमोरियल म्युनिसिपल लाइब्रेरी के संचालन की समीक्षा के लिए उप नगर आयुक्त श्री कृष्ण कुमार ने आज पुस्तकालय का निरीक्षण किया। उद्घाटन के एक सप्ताह बाद हुए इस दौरे का उद्देश्य व्यवस्थाओं को और बेहतर बनाना रहा।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने पठन कक्ष, पुस्तक संग्रह, बैठने की व्यवस्था और सदस्यता प्रक्रिया का बारीकी से अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने वहां मौजूद पाठकों और कर्मचारियों से बातचीत कर उनकी जरूरतों और सुझावों को भी समझा।

उप नगर आयुक्त ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि इस लाइब्रेरी को शहर के विद्यार्थियों, शोधार्थियों और पुस्तक प्रेमियों के लिए एक आदर्श अध्ययन केंद्र के रूप में विकसित किया जाए। उन्होंने साफ-सफाई, अनुशासन और पुस्तक संग्रह को निरंतर समृद्ध करने पर विशेष जोर दिया।

उन्होंने कहा कि यह लाइब्रेरी जमशेदपुर में ज्ञान और अध्ययन की संस्कृति को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, जिसे और प्रभावी बनाने के लिए सभी को मिलकर प्रयास करना होगा।

Related Articles