Home » RANCHI NEWS: उत्पाद सिपाही भर्ती परीक्षा पेपर लीक पर बरसे केंद्रीय मंत्री, बीजेपी ने सीएम का फूंका पुतला, एसोसिएशन ने जताई चिंता

RANCHI NEWS: उत्पाद सिपाही भर्ती परीक्षा पेपर लीक पर बरसे केंद्रीय मंत्री, बीजेपी ने सीएम का फूंका पुतला, एसोसिएशन ने जताई चिंता

रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने इस घटना को युवाओं के भविष्य पर सीधा हमला बताया

by Vivek Sharma
RANCHI: झारखंड उत्पाद सिपाही परीक्षा पेपर लीक पर बवाल, CBI जांच की मांग तेज, युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ पर सियासत गरमाई।
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

RANCHI: उत्पाद सिपाही भर्ती परीक्षा पेपर लीक मामले को लेकर केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ सरकार पर बरसे। उन्होंने सरकार को निशाने पर लेते हुए कहा कि ये सिर्फ घटना नहीं है। वहीं बीजेपी ने सड़क पर उतरकर सीएम हेमंत सोरेन का पुतला फूंका। इसके अलावा पैरेंट्स एसोसिएशन ने भी चिंता जताई है।

केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने इस घटना पर कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए इसे युवाओं के भविष्य पर सीधा हमला बताया है। उन्होंने कहा कि यह सिर्फ एक परीक्षा में गड़बड़ी नहीं, बल्कि पूरे सिस्टम में व्याप्त भ्रष्टाचार और लापरवाही का प्रमाण है। उन्होंने आरोप लगाया कि पहले भर्ती प्रक्रिया में अव्यवस्था रही, फिर परीक्षा तिथियों में बार-बार बदलाव हुआ और अब पेपर लीक की घटना सामने आई है। उन्होंने कहा कि 160 से अधिक लोगों की गिरफ्तारी इस ओर इशारा करती है कि राज्य में एक संगठित पेपर लीक रैकेट सक्रिय है। उन्होंने राज्य सरकार से इस मामले की सीबीआई जांच कराने और उच्च न्यायालय के रिटायर जज की निगरानी में परीक्षा प्रणाली संचालित करने की मांग की।

इधर भारतीय जनता पार्टी ने भी इस मुद्दे को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। रांची में महानगर अध्यक्ष वरुण साहू के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने अल्बर्ट एक्का चौक पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला फूंका। कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए आरोप लगाया कि पिछले कई वर्षों से युवाओं के साथ धोखा हो रहा है और उनकी मेहनत के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है।

वहीं झारखंड पेरेंट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष अजय राय ने भी इस घटना की कड़ी निंदा की। उन्होंने कहा कि यह मामला पूरे सिस्टम की विफलता को दर्शाता है और बार-बार हो रही ऐसी घटनाएं युवाओं का भरोसा तोड़ रही हैं। उन्होंने सवाल उठाया कि आखिर इस तरह के रैकेट को संरक्षण कौन दे रहा है और असली दोषी कब सामने आएंगे।

READ ALSO: http://RANCHI NEWS: 15 अप्रैल को राजधानी के इस इलाके में नहीं होगा ऑटो का परिचालन, देखें किस बात को लेकर चल रहा विवाद

Related Articles

Leave a Comment