Home » RANCHI SPORTS NEWS: कराटे में 22 स्वर्ण के साथ झारखंड ओवर ऑल चैंपियन

RANCHI SPORTS NEWS: कराटे में 22 स्वर्ण के साथ झारखंड ओवर ऑल चैंपियन

रांची के पांच खिलाड़ियों ने छह स्वर्ण सहित 11 पदक जीते

by Vivek Sharma
RANCHI: जमशेदपुर में आयोजित कराटे चैंपियनशिप में झारखंड ने 22 स्वर्ण पदक जीतकर ओवरऑल चैंपियन बनकर शानदार प्रदर्शन किया।
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

RANCHI: ऑल इंडिया शोतोकान शीगोकाई ओपन कराटे चैंपियनशिप का भव्य समापन जमशेदपुर के तुलसी भवन में हुआ। शोतोकान शीगोकाई कराटे डु इंडिया के तत्वाधान में आयोजित इस प्रतियोगिता में झारखंड के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 22 स्वर्ण पदक जीतकर ओवरऑल चैंपियन का खिताब अपने नाम किया, जबकि बंगाल की टीम दूसरे स्थान पर रही। झारखंड टीम से रांची की चार वर्षीय जूनियर खिलाड़ी अदिति आरोही ने कुमिते और काता दोनों स्पर्धाओं में रजत पदक जीतकर राज्य का खाता खोला। इसके बाद आदित राज ने दो स्वर्ण और एक रजत, जबकि मिस्टी कुमारी ने दोनों स्पर्धाओं में दो स्वर्ण पदक हासिल किए।

18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग में चंदा कुमारी ने भी दो स्वर्ण पदक जीतकर टीम को मजबूती दी। अनाया मृणालिनी कुजूर ने दो कांस्य पदक जीतकर योगदान दिया। विजेता खिलाड़ियों को कराटे इंडिया ऑर्गनाइजेशन के ट्राइबल और माइनॉरिटी डेवलपमेंट कमीशन के चेयरमैन रेंसी सुनील किस्पोट्टा और मुख्य प्रशिक्षक शिहान शेखर गोस्वामी ने सम्मानित किया। उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाते हुए कहा कि राज्य में प्रतिभा की कमी नहीं है।

READ ALSO: RANCHI DC NEWS: डीसी मंजूनाथ भजंत्री की प्राइवेट स्कूलों को दो टूक, बोले-नाम बदलकर चार्ज लेने वालों पर अब होगी कार्रवाई

Related Articles

Leave a Comment