Home » West Singhbhum : सीबीएसई 10 वीं बोर्ड परीक्षा में मधुसूदन पब्लिक स्कूल का परिणाम बेहतर, स्कूल टॉपर बनीं मरीशा

West Singhbhum : सीबीएसई 10 वीं बोर्ड परीक्षा में मधुसूदन पब्लिक स्कूल का परिणाम बेहतर, स्कूल टॉपर बनीं मरीशा

West Singhbhum : मधुसूदन पब्लिक स्कूल,आसनतलिया हाई स्कूल एवं मिडिल स्कूल का परिणाम बेहतर

by Rajeshwar Pandey
CBSE 10th Result: Madhusudan Public School Topper Marisha in West Singhbhum
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Chaibasa : सत्र 2025- 26 का सीबीएसई 10वीं बोर्ड का परीक्षाफल घोषित हुआ, जिसमें मधुसूदन पब्लिक स्कूल,आसनतलिया के 180 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हुए। इस वर्ष विद्यालय का परीक्षाफल शत् प्रतिशत रहा।

विद्यालय की छात्रा मारिशा सिन्हा 95.8 प्रतिशत अंक लाकर विद्यालय टॉपर बनी, इसने अंग्रेजी में 79अंक, हिंदी में 96अंक, गणित में 94अंक, विज्ञान में 99अंक, सामाजिक विज्ञान में 92अंक एवं आईटी में 98 अंक प्राप्त किया। वहीं नवीन कुमार महतो 95.6% अंक लाकर द्वितीय टॉपर तथा देवाश्री महतो 95.2% अंक लाकर तृतीय टॉपर रहे।

विद्यालय के टॉपर्स

  1. मरीशा सिन्हा-95.8%
  2. नवीन कुमार महतो-95.6%
  3. देवाश्री महतो-95.2%
  4. शोभित कुमार त्रिपाठी-93.2%
  5. आदर्श कुमार-93.2%
  6. दर्शना कुमारी-93%
  7. संजय कुमार महतो-92.6%
  8. गौरव साहू-92.4%
  9. राज तांती-92.2%
  10. अंजलि बोदरा-92%
  11. जेमोन लमाय-91.6%
  12. प्रकाश महतो-91.4%
  13. आदर्श कुमार परामाणिक-91%
  14. रिशित घोष-91%
  15. मानसी सोनी-90%

विद्यालय के चैयरमेन बीके हिंदवार ने सभी विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई दी एवं बेहतर परीक्षाफल का श्रेय कुशल प्रबंधन समिति, विद्यालय के प्राचार्य के. नागराजू,उप प्राचार्या आरती कोड़वार तथा सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं के परिश्रम को दिया।

हाई स्कूल का वार्षिक परीक्षाफल सीबीएसई द्वारा घोषित

मधुसूदन महतो हाई स्कूल का वार्षिक परीक्षाफल सीबीएसई द्वारा घोषित किया गया।परीक्षाफल संतोष जनक रहा। सीबीएसई द्वारा आयोजित वार्षिक माध्यमिक परीक्षा में हिस्सा लिया और 108 विद्यार्थियों ने फर्स्ट डिवीजन हासिल किया, जिसमें से 15 विद्यार्थी ऐसे थे जिन्हें 85 प्रतिशत से ज्यादा अंक प्राप्त हुए। 90 प्रतिशत से ज्यादा अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों की संख्या 5 रही।

उल्लेखनीय है कि मधुसूदन महतो हाई स्कूल में यह तीसरी बार सीबीएसई द्वारा आयोजित परीक्षा थी। इसमें विद्यार्थियों ने मनोनुकूल लक्ष्य हासिल किया। विद्यालय के प्राचार्य ने सभी विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए इस परीक्षा फल पर संतोष व्यक्त किया।

Read Also: Chaibasa Illegal Mining Action : अवैध खनन पर प्रशासन की सख्ती, 204 वाहन जब्त, 38.41 लाख रुपए की हुई वसूली

Related Articles

Leave a Comment