Home » Chaibasa Illegal Mining Action : अवैध खनन पर प्रशासन की सख्ती, 204 वाहन जब्त, 38.41 लाख रुपए की हुई वसूली

Chaibasa Illegal Mining Action : अवैध खनन पर प्रशासन की सख्ती, 204 वाहन जब्त, 38.41 लाख रुपए की हुई वसूली

जिला स्तरीय खनन टास्क फोर्स में खनन प्रभावित क्षेत्रों के सभी थाना प्रभारी एवं ओपी प्रभारी भी अनिवार्य रूप से आएं: उपायुक्त

by Rajeshwar Pandey
Chaibasa Illegal Mining Action
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

चाईबासा : पश्चिमी सिंहभूम जिला समाहरणालय स्थित सभागार में जिला उपायुक्त चंदन कुमार की अध्यक्षता में जिला स्तरीय खनन टास्क फोर्स की बैठक बुधवार को आयोजित की गई। बैठक में जानकारी दी गई कि वित्तीय वर्ष 2025-26 में अवैध खनन एवं परिवहन के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए 204 वाहनों को जब्त किया गया है। साथ ही 38.41 लाख की वसूली की गई है। 125 मामलों में प्राथमिकी दर्ज की गई है। समीक्षा के दौरान उपायुक्त ने निर्देश दिया कि अगला जिला स्तरीय खनन टास्क फोर्स बैठक में खनन प्रभावित क्षेत्रों के सभी थाना प्रभारियों एवं ओपी प्रभारियों को भी अनिवार्य रूप से बुलाया जाए। उन्होंने कहा कि अवैध खनन व परिवहन से संबंधित किसी भी सूचना पर संबंधित पदाधिकारी तत्काल संज्ञान लेते हुए आवश्यक कार्रवाई करें और उसकी रिपोर्ट जिला मुख्यालय को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें।

जिन खनन पट्टों की लीज खत्म, उसका करें निरीक्षण

इसके अलावा, वित्तीय वर्ष 2025-26 में जिन खनन पट्टों की लीज समाप्त हो चुकी है, उनका स्थल निरीक्षण कर अद्यतन प्रतिवेदन उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया। इसमें स्वीकृत खनन क्षेत्र, खननकर्ताओं द्वारा किए गए खनन का रकबा तथा वर्तमान भौगोलिक स्थिति का विवरण शामिल होगा। साथ ही यह भी सुनिश्चित करने को कहा गया कि उक्त क्षेत्रों में किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि न हो। बैठक में अपर उपायुक्त प्रवीण केरकेट्टा, पोड़ाहाट- चक्रधरपुर अनुमंडल पदाधिकारी श्रुति राजलक्ष्मी, सदर चाईबासा अनुमंडल पदाधिकारी संदीप अनुराग टोपनो, जगन्नाथपुर अनुमंडल पदाधिकारी महेंद्र छोटन उरांव, सदर चाईबासा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बहामन टुटी, जिला खनन पदाधिकारी मेघवाल टुडू, जिला परिवहन पदाधिकारी गौतम कुमार सहित सभी अंचल अधिकारी उपस्थित रहे।

Read Also- Tata Motors protest Jamshedpur : टाटा मोटर्स गेट पर चल रहा प्रदर्शन बेनतीजा खत्म, रोजगार को लेकर हुआ था आंदोलन

Related Articles

Leave a Comment