Home » Jamshedpur News : एमजीएम हॉस्पिटल की चौथी मंजिल से कूदने जा रहा था मरीज, जानें क्यों असुरक्षित है अस्पताल

Jamshedpur News : एमजीएम हॉस्पिटल की चौथी मंजिल से कूदने जा रहा था मरीज, जानें क्यों असुरक्षित है अस्पताल

Jamshedpur News : तभी लोगों ने शोर मचाया और मौके पर मौजूद होमगार्ड के जवान ने दौड़कर मरीज को खिड़की से नीचे खींच लिया।

by Mujtaba Haider Rizvi
MGM Hospital Jamshedpur Safety Issue: Patient Attempts to Jump from Fourth Floor
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jamshedpur : जमशेदपुर के डिमना स्थित एमजीएम अस्पताल की चौथी मंजिल खतरनाक होती जा रही है। बुधवार को भी यहां से एक मरीज ने कूदने की कोशिश की। मरीज आत्महत्या करने की इरादे से एक खिड़की से नीचे कूद रहा था। तभी लोगों ने शोर मचाया और मौके पर मौजूद होमगार्ड के जवान ने दौड़कर मरीज को खिड़की से नीचे खींच लिया।

जुगसलाई का रहने वाला है मरीज

मरीज का नाम राम मुंडा है। वह जुगसलाई का रहने वाला है। बताते हैं कि वह कई दिनों से एमजीएम अस्पताल की चौथी मंजिल पर मेडिसिन वार्ड में भर्ती है। बुधवार को आज उसकी पत्नी उससे मिलने आई थी। बताते हैं कि पत्नी से बातचीत के बाद ही वह अपसेट नजर आ रहा था और उसने आत्महत्या करने की कोशिश की।

स्लाइडर हटाते ही खुल जाती हैं खिड़कियां

गौरतलब कि एमजीएम अस्पताल में ऊपर की मंजिलों में जितनी भी खिड़कियां लगाई गई हैं। किसी में रॉड नहीं लगाया गया, ना तो जाली लगाई गई है। इसके चलते खिड़की का स्लाइडर हटाते ही यह पूरी तरह खुल जाती है और कोई भी इसके जरिए नीचे कूद सकता है।

20 मार्च को चली गई थी एक मरीज की जान

गौरतलब है कि 20 मार्च को अस्पताल की इसी चौथी मंजिल से परसूडीह का रहने वाला एक मरीज कूद गया था और इस घटना में उसकी जान चली गई थी। तभी से यह मांग उठ रही है कि एमजीएम अस्पताल की खिड़कियों को सुरक्षित किया जाए। लेकिन, अभी तक जिला प्रशासन की तरफ से इधर कोई ध्यान नहीं दिया गया है।

Read Also: Jamshedpur News : जुगसलाई में झोलाछाप डॉक्टर गिरफ्तार, नशे में इस्तेमाल होने वाली सिरप व टेबलेट बरामद

Related Articles

Leave a Comment