Home » Ghatshila News : बदलेगी फुलडुंगरी बस स्टैंड की तस्वीर एवं तकदीर, होगा चकाचक

Ghatshila News : बदलेगी फुलडुंगरी बस स्टैंड की तस्वीर एवं तकदीर, होगा चकाचक

Ghatshila News : बस स्टैंड में शौचालय, यात्री शेड और जलमीनार का होगा निर्माण, स्टैंड की साफ सफाई को लेकर भी होगा प्रयास

by Rajesh Choubey
Phuldungri Bus Stand Ghatshila Redevelopment Project
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Ghatshila : फुलडुंगरी बस स्टैंड की तस्वीर और तकदीर दोनों बदलेगी, इसको लेकर घाटशिला विधायक सोमेश चन्द्र सोरेन गंभीर दिख रहे हैं। बस स्टैंड की जर्जर हालात को देखने विधायक शनिवार को फुलडुंगरी बस स्टैंड पहुंचे, इस दौरान उन्होंने पूरे परिसर का निरीक्षण किया, साथ ही साथ स्टैंड के कर्मचारियों से विस्तार पूर्वक जानकारी ली। इस मौके पर उन्होंने कहा कि बस स्टैंड की दशा और दिशा बदलने को लेकर वह स्टैंड में अत्याधुनिक शौचालय का निर्माण कराएंगे। इसके साथ जलमीनार और यात्री शेड की व्यवस्था की जाएगी। इससे पहले एक दो दिनों के अंदर बस स्टैंड के अंदर जितनी गंदगी फैली है, सभी का साफ-सफाई भी कराएंगे।

ठेकेदार से भी होगा सवाल

उन्होंने कहा कि रविवार को बस स्टैंड की नीलामी लेने वाले ठेकेदार गोल्डी तिवारी को तलब किया गया है। उससे कहा जाएगा कि सिर्फ पैसे की वसूली नही चलेगी। बस स्टैंड की देखरेख की जिम्मेदारी लेनी होगी। विधायक ने कहा कि जमशेदपुर के बाद घाटशिला सबसे बड़ा बस स्टैंड है, क्योंकि यहां पर अन्तरराज्यीय बस बंगाल और ओडिशा से आकर रुकती है। इसलिए इसे सुंदर दिखना जरूरी है। इन सब कार्यो को शुरू करने को लेकर वह शीध्र ही पहल करेंगे। विधायक ने कहा कि दूसरे फेज में यात्रियों की सुविधा के लिए दो मंजिला बस पड़ाव का निर्माण होगा, जो अत्याधुनिक होगा और साथ ही यहां पर दुकान भी बनाकर रोजगार देने का प्रयास किया जाएगा।

जिला परिषद अध्यक्ष से भी होगी बात

विधायक इसको लेकर जिला परिषद के अध्यक्ष और विभाग के अभियंता से भी बुलाकर बात करेंगे। इस मौके पर प्रधान सोरेन, जगदीश भकत, कॉजल डॉन समेत कई झामुमो नेता मौजूद थे।

Read Also: Ghatshila News: झारखंड के प्रतिभागियों का दार्जिलिंग में एक्सपोजर विजिट

Related Articles