Home » Ramgarh Crime News: खरीददार बनकर जेवर दुकान में घुसे डकैत; आभूषण तो ले भागे, लेकिन दो चढ़ गए ग्रामीणों ने हत्थे

Ramgarh Crime News: खरीददार बनकर जेवर दुकान में घुसे डकैत; आभूषण तो ले भागे, लेकिन दो चढ़ गए ग्रामीणों ने हत्थे

by Kanchan Kumar
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रामगढ़। जिले के रजरप्पा थाना क्षेत्र के चितरपुर बाजार में मंगलवार को दिनदहाड़े ज्वेलरी दुकान में डकैती की वारदात से सनसनी फैल गई। खरीददार बनकर पहुंचे 5-6 डकैतों ने हथियार के बल पर लाखों रुपये के आभूषण लूट लिए। हालांकि भागने के दौरान दो बदमाश ग्रामीणों के हत्थे चढ़ गए, जबकि अन्य फरार हो गए।

जानकारी के अनुसार, डकैत पहले उत्तम ज्वेलर्स और शिवनारायण ज्वेलर्स पहुंचे, लेकिन दुकानदारों की सतर्कता के कारण वहां वारदात को अंजाम नहीं दे सके। इसके बाद वे शिव शंकर ज्वेलर्स पहुंचे और खरीदारी के बहाने आभूषण दिखाने को कहा। इसी दौरान बदमाशों ने हथियार निकालकर दुकानदार को धमकाया और जल्दबाजी में जितने आभूषण हाथ लगे, बैग में भरकर भाग निकले।

ग्रामीणों ने कर दी दोनों की जमकर पिटाई

डकैती की सूचना मिलते ही बाजार में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने उनका पीछा किया और दो को पकड़ लिया। गुस्साए ग्रामीणों ने दोनों की जमकर पिटाई कर दी।

घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और भीड़ से दोनों आरोपियों को छुड़ाकर इलाज के लिए रामगढ़ सदर अस्पताल भेजा।

रामगढ़ एसपी मुकेश कुमार लुणावत ने बताया कि घटना में 5-6 अपराधी शामिल थे। दो को पकड़ लिया गया है, जबकि फरार अन्य की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।

http://RANCHI NEWS: जमीन विवाद में कारोबारी को अपराधियों ने मारी गोली, गई जानRead Also:

Related Articles

Leave a Comment