Home » Indian Railway : आधी रात 30 मिनट बंद रहेंगी रेलवे मोबाइल टिकटिंग सेवाएं, CRIS करेगा मेंटेनेंस, जानें कब

Indian Railway : आधी रात 30 मिनट बंद रहेंगी रेलवे मोबाइल टिकटिंग सेवाएं, CRIS करेगा मेंटेनेंस, जानें कब

निर्धारित मेंटेनेंस के दौरान करीब आधे घंटे तक टिकट बुकिंग और अन्य डिजिटल सुविधाएं प्रभावित रहेंगी।

by Mujtaba Haider Rizvi
Rescheduled Indian trains September 2025 update
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jamshedpur : भारतीय रेलवे ने यात्रियों के लिए एक अहम सूचना जारी की है। रेलवे की तकनीकी इकाई CRIS (सेंटर फॉर रेलवे इंफार्मेशन सिस्टम्स) द्वारा डेटाबेस मेंटेनेंस कार्य के चलते 7 मई की मध्यरात्रि 12:00 बजे से 12:30 बजे तक मोबाइल टिकटिंग से जुड़ी सेवाएं अस्थायी रूप से बंद रहेंगी।

रेलवे प्रशासन के अनुसार, इस निर्धारित मेंटेनेंस के दौरान करीब आधे घंटे तक टिकट बुकिंग और अन्य डिजिटल सुविधाएं प्रभावित रहेंगी। इस अवधि में यात्रियों को मोबाइल टिकटिंग सेवाओं का उपयोग करने में दिक्कत हो सकती है।प्रभावित सेवाओं में रेल वन ऐप के जरिए यूटीएस टिकटिंग, ऑटोमेटिक टिकट वेंडिंग मशीन (एटीवीएम) पर पेटीएम के माध्यम से क्यूआर कोड पेमेंट से टिकट बुकिंग, साथ ही सीयूएमटीए और मुंबई मेट्रोपोलिटन रीजन डेवलपमेंट अथॉरिटी (एमएमआरडीए) जैसे थर्ड पार्टी प्लेटफॉर्म शामिल हैं।

रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि वे इस समयावधि को ध्यान में रखते हुए अपनी टिकट बुकिंग पहले ही पूरी कर लें, ताकि किसी प्रकार की असुविधा से बचा जा सके।यात्री रेलवे से जुड़ी ताजा जानकारी के लिए नेशनल ट्रेन इंक्वायरी सिस्टम (एनटीईएस) पर विजिट कर सकते हैं या हेल्पलाइन नंबर 139 पर संपर्क कर सकते हैं।

Related Articles

Leave a Comment