Home » Ramgarh Firing: रामगढ़ में पारिवारिक विवाद में युवक को मारी गोली, हालत नाजुक

Ramgarh Firing: रामगढ़ में पारिवारिक विवाद में युवक को मारी गोली, हालत नाजुक

घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज देखे जा रहे हैं। पुलिस का कहना है कि जल्द ही बदमाशों का पता लगाकर उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।

by Mujtaba Haider Rizvi
Ramgarh firing incident
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Ramgarh: रामगढ़ के पारसोतिया मोहल्ले में सोमवार की देर रात फायरिंग की घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। इस घटना में बंगाली टोला के रहने वाले गर्जन यादव का पुत्र अंकित यादव गंभीर रूप से घायल हो गया। युवक को सीने में गोली लगी है और उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

परिजनों के मुताबिक अंकित यादव सोमवार की शाम अपने दोस्त के साथ घर से निकला था। कुछ देर बाद उसके दोस्त उतेश गोस्वामी ने फोन कर परिवार को गोली चलने की जानकारी दी। जानकारी मिलते ही परिजन और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और घायल अंकित को इलाज के लिए रांची रोड स्थित पोली डॉक अस्पताल ले गए। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे रांची के एक निजी अस्पताल में रेफर कर दिया।

सीने में गोली फंसी

डॉक्टरों के मुताबिक अंकित की सीने में गोली फंसी हुई है, जिसके कारण उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। मामले को लेकर रामगढ़ थाना प्रभारी नवीन प्रकाश पांडे ने बताया कि शुरुआती जांच में घटना पारिवारिक विवाद से जुड़ी प्रतीत हो रही है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच कर रही है। साथ ही घायल युवक का बयान भी दर्ज किया गया है। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही घटना के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।

Read Also: Jamshedpur News: जिले में दो नाबालिगों की आत्महत्या से सनसनी, शादी समारोह से लौटे किशोर ने लगाई फांसी

Related Articles

Leave a Comment