Home » CHATRA NEWS: चतरा में निर्माणाधीन मकान का मचान टूटा, एक मजदूर की मौत, दूसरा गंभीर

CHATRA NEWS: चतरा में निर्माणाधीन मकान का मचान टूटा, एक मजदूर की मौत, दूसरा गंभीर

by Vivek Sharma
रांची रेलवे स्टेशन के पास रेलवे पटरी किनारे एक युवती का शव मिला। पुलिस मौके पर पहुंचकर शव कब्जे में लेकर मामले की जांच में जुटी।
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now


RANCHI: झारखंड के चतरा में मंगलवार को एक निर्माणाधीन मकान में काम के दौरान बड़ा हादसा हो गया। सदर थाना क्षेत्र के मोहनाडीह गांव में निर्माण कार्य कर रहे दो मजदूर अचानक मचान टूटने से नीचे गिर पड़े। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को तत्काल सदर अस्पताल पहुंचाया गया जानकारी के अनुसार दोनों मजदूर सुमित जायसवाल नामक व्यक्ति के निर्माणाधीन मकान में काम कर रहे थे। इस दौरान अचानक मचान टूट गया, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। अस्पताल में डॉक्टरों ने जांच के बाद संजू भुइयां को मृत घोषित कर दिया। चिकित्सकों के मुताबिक गंभीर चोट लगने के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई थी।

वहीं दूसरे घायल मजदूर संजय दास की हालत गंभीर बनी हुई है। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए उसे हजारीबाग रेफर कर दिया। घटना की सूचना मिलने पर मृतक और घायल मजदूर के परिजन सदर अस्पताल पहुंचे, जहां परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल रहा। मामले की सूचना पर पुलिस भी अस्पताल पहुंची और परिजनों से पूछताछ की।

Related Articles