जमशेदपुर. जमशेदपुर समाहरणालय के पास फोटोकॉपी स्टोर के नाम पर फर्जी एफिडेविट बनाने वाले बड़े रैकेट का भंडाफोड़ हुआ है। जमशेदपुर के अधिवक्ताओं की ओर से इसका खुलासा किया गया है।

इस मामले में अधिवक्ताओं ने कुछ सेंटर संचालक को पकड़ कर बार बार काउंसिल के अधिकारियों के समक्ष पेश किया है। इन सेंटर संचालकों से कई आपत्तिजनक दस्तावेज भी बरामद किए गए हैं। अधिवक्ता इस मामले में कानूनी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

जानकारी के मुताबिक जमशेदपुर के वरीय पुलिस अधीक्षक कार्यालय और परिवहन विभाग की बाउंड्री के ठीक दूसरी तरफ फोटोकॉपी करने के नाम पर फर्जी एफिडेविट बनाने का काम चल रहा था।

एक व्यक्ति के पास फर्जी दस्तावेज मिलने के बाद कुछ अधिवक्ता दुकान पर पूछताछ करने पहुंचे। दुकान पर कुछ कागजात पलटने के बाद पूरा खेल खुल गया। इस मामले में मौके पर कन्हैया सत्तू के नाम से दुकान चलाने वाले एक युवक को भी पकड़ा गया

Read Also- Palamu News : पलामू में ससुराल आए युवक की संदिग्ध मौत, जानें किन पर लगा हत्या का आरोप

