Home » Jamshedpur Education: वेतन भुगतान को लेकर शिक्षकों ने किया DEO का घेराव, कहा- बाउंस हो रही लोन की किस्त, मंगलवार तक दो महीने की सैलरी देने का हुआ फैसला

Jamshedpur Education: वेतन भुगतान को लेकर शिक्षकों ने किया DEO का घेराव, कहा- बाउंस हो रही लोन की किस्त, मंगलवार तक दो महीने की सैलरी देने का हुआ फैसला

Jharkhand Hindi News : मार्च और अप्रैल महीने का नहीं मिला वेतन, विपत्र पर हस्ताक्षर नहीं कर रहे थे डीईओ

by Mujtaba Haider Rizvi
East Singhbhum Teachers Protest
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jamshedpur : जमशेदपुर में पूर्वी सिंहभूम जिले के शिक्षकों ने वेतन भुगतान की मांग को लेकर डीईओ मनोज कुमार का घेराव किया है। शिक्षकों का कहना है कि वेतन नहीं मिलने से उन्हें आर्थिक तौर पर काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कई शिक्षकों ने लोन ले रखा है। वह लोन की किस्त जमा नहीं कर पा रहे हैं। उनके लोन बाउंस हो रहे हैं। बाद में डीईओ की तरफ से कहा गया है कि शिक्षकों को मंगलवार तक दो महीने की सैलरी एक साथ दे दी जाएगी। इसके बाद शिक्षक प्रसन्न हो गए हैं।

गौरतलब है कि शिक्षकों ने डीईओ को बताया था कि वेतन नहीं मिलने से कई शिक्षकों के बच्चों की फीस जमा नहीं हुई है। शिक्षकों का कहना है कि उन्हें वेतन भुगतान क्यों नहीं हो पा रहा है। आखिर इसमें शिक्षकों की क्या गलती है। ग़ौरतलब है कि पूर्वी सिंहभूम के शिक्षकों को मार्च और अप्रैल महीने का वेतन अब तक नहीं मिला है।

बताया जा रहा है कि डीईओ मनोज कुमार ने अब तक विपत्र पर हस्ताक्षर नहीं किए हैं। इसी के चलते शिक्षकों को वेतन नहीं मिला है। शिक्षक संघ के बैनर तले शनिवार को शिक्षकों ने जोरदार प्रदर्शन किया और डीईओ का घेराव किया। उनसे मांग की कि वह जल्द सभी शिक्षकों का वेतन दिलवाएं।

Read Also- RANCHI NEWS : एक प्लांट की कैपेसिटी 150 मीट्रिक टन की, निगम आधा भी नहीं दे रहा गीला कचरा

Related Articles

Leave a Comment