Home » Ranchi SIR: बूथ पर मतदाता सूची में चेक कर लें अपना नाम; प्रशासन 23 मई को जारी करेगा अन-मैप्ड वोटर लिस्ट

Ranchi SIR: बूथ पर मतदाता सूची में चेक कर लें अपना नाम; प्रशासन 23 मई को जारी करेगा अन-मैप्ड वोटर लिस्ट

by Kanchan Kumar
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची। झारखंड में SIR का काम तेजी से चल रहा है। सभी मतदाता जागरूक रहें। वे 23 मई को अपने मतदान केंद्र जाकर मतदाता सूची में अपना नाम चेक कर लें।

विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के तहत रांची जिले के सभी मतदान केंद्रों पर 23 मई को अन-मैप्ड मतदाता सूची प्रकाशित कर दी जाएगी। यदि किसी मतदाता का नाम पूर्व की मतदाता सूची से मैप नहीं हुआ है, तो वह संबंधित बीएलओ से संपर्क कर आवश्यक प्रक्रिया पूरी करा सकते हैं।

जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने सभी निर्वाचक निबंधन पदाधिकारियों और सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारियों को निर्देश दिया है कि मतदान केंद्रों पर सूची का प्रकाशन समय पर सुनिश्चित करें तथा संबंधित बीएलओ की उपस्थिति भी अनिवार्य रूप से रहे।

समस्या समाधान के लिए उपस्थित रहेंगे बीलओ व पर्यवेक्षकों

जिला समाज कल्याण पदाधिकारी, जिला शिक्षा पदाधिकारी और जिला शिक्षा अधीक्षक को भी निर्देशित किया गया है कि उनके विभाग से जुड़े बीएलओ एवं बीएलओ पर्यवेक्षकों की उपस्थिति संबंधित मतदान केंद्रों पर निर्धारित समय तक सुनिश्चित कराई जाए।

यह सूची उन मतदाताओं के लिए जारी की जा रही है, जिनका नाम वर्ष 2003 की पिछली एसआईआर मतदाता सूची से अब तक मैप नहीं हो पाया है। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी-सह-सचिव, मंत्रिमंडल (निर्वाचन) विभाग, झारखंड, रांची के निर्देश पर जिला प्रशासन ने इसकी तैयारी पूरी कर ली है।

जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त रांची मंजूनाथ भजंत्री के निर्देशानुसार जिले के सभी सात विधानसभा क्षेत्रों तमाड़, सिल्ली, खिजरी, रांची, हटिया, कांके और मांडर के प्रत्येक मतदान केंद्र पर यह सूची उपलब्ध रहेगी।

Read Also: Jharkhand Treasury Scam: अवैध वेतन निकासी में बड़ा खुलासा संभव; एसआईटी आरोपी सिपाही को रिमांड पर लेकर करेगी पूछता

Related Articles

Leave a Comment